Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी’, इंदौर में दिलजीत दोसांझ ने राहत...

‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी’, इंदौर में दिलजीत दोसांझ ने राहत इंदौरी का शेर सुनाकर विरोधियों को दिया करारा जवाब

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

इंदौर में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ कॉन्सर्ट के दौरान अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने दिवंगत कवि राहत इंदौरी के एक शेर की मशहूर पंक्तियां सुनाईं। ऐसा तब हुआ, जब स्थानीय प्रशासन ने उन्हें शराब और हथियारों का जिक्र करने वाले चार गानों को गाने से रोक दिया। यह पाबंदी इसलिए लगाई गई थी ताकि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न गाए जाएं, जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। अब इस लाइव कॉन्सर्ट से एक वीडियो दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिलजीत ने राहत इंदौरी के शेर से दिया विरोधियों को जवाब

15 नवंबर, रविवार को अपनी परफॉरमेंस के दौरान गायक ने दिवंगत उर्दू कवि की मशहूर पंक्तियां सुनाईं और इस तरह अपनी प्लेलिस्ट के उन चार गानों पर लगी पाबंदियों की ओर सबका ध्यान खींचा। दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे राहत इंदौरी की मशहूर पंक्तियां सुनाने से पहले दर्शकों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इन पाबंदियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, गायक ने दर्शकों से कहा, ‘ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।’ इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने राहत इंदौरी की मशहूर शेर की कुछ पंक्तियां सुनाईं, जिसकी पंक्ति कुछ ऐसी है।:

‘हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है; अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है; सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’

दिलजीत दोसांझ के चार गानों पर लगी रोक

ये पाबंदियां तब लगाई गईं, जब बाल संरक्षण अधिकारियों ने कथित तौर पर चार गानों – ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा’, ‘केस’ और ‘जट्ट उठे फायर करदा’ को लेकर चिंता जताई। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने आयोजकों से कहा कि वे इन गानों को लाइव परफॉरमेंस में शामिल न करें, क्योंकि उन्हें डर था कि इनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। इस बीच, दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी उनके आधिकारिक ईमेल पते पर एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस ईमेल के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

दिल्ली कॉन्सर्ट में भी धूम मचा चुके दिलजीत 

30 अक्टूबर को दिलजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक खचाखच भरे शो के साथ अपने ‘ऑरा टूर’ के भारतीय चरण की शुरुआत की। ‘G.O.A.T.’, ‘इक कुड़ी’, ‘ललकारा’, ‘इश्क दी बाजियां’, ‘नैना’ और ‘किन्नी किन्नी’ से लेकर ‘केस’, ‘पंजतारा’, ‘हस हस’ और ‘वॉटर’ तक, दिलजीत ने अपने लोकप्रिय गानों के जरिए दर्शकों को एक संगीतमय सफर पर ले गए। शाम का सबसे इंतजार किया जाने वाला पल तब आया, जब उन्होंने ‘सांसों की माला’ गाना पेश किया, जिस पर दर्शकों ने बेहद उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें – दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले हंगामा, चार गानों पर रोक की मांग, महिला एवं बाल विकास विभाग ने भेजा नोटिस

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV