Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana Box Office Day 11: ‘रामायण’ ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, संडे...

Ramayana Box Office Day 11: ‘रामायण’ ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, संडे को ‘धुरंधर 2’ और ‘जवान’ को पीछे छोड़ा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/16/1200x900/Ramayana_Box_Office_1794792416597_ELVm_1794792451971_Lqib_65d6a684-8613-4599-ba23-4230589898ca_ayJU.png

‘रामायण’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा दूसरा रविवार दर्ज किया है, जिसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

Ramayana Box Office Collection Day 11: नितेश तिवारी की’रामायण’ एक नया इतिहास रचने पर लगी है। हर तरफ ‘रामायण’ की चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर और यश स्टारार ‘रामायण’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार मिल रहा है। ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बन गई है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम और यश को रावण के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के रिलीज का फैंस न जाने कितने समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ‘रामायण’ गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई करने के साथ ही ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की है। इसी बीच अब इसके रविवार यानी 11वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया?

संडे को ‘रामायण’ ने फिर हिलाया बॉक्स ऑफिस

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। वहीं, में अब ‘रामायण’ के रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ 11वें दिन 75.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 760.60 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘रामायण’ का कलेक्शन

वीक 1 564.60 करोड़ रुपये
डे 9 48.10 करोड़ रुपये
डे 10 72.90 करोड़ रुपये
डे 11 75.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये

‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ पीछे

बता दें कि ‘रामायण’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा दूसरा रविवार दर्ज किया है, जिसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने, जो इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ‘रामायण’ ने दूसरे रविवार की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी भी 76.60 करोड़ रुपये का है। इस बीच, ‘रामायण’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ (643.87 करोड़ रुपये) और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ (625.27 करोड़ रुपये) की लाइफटाइम कमाई को पहले ही पार कर लिया है। इसने ‘छावा’ (601.57 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले, यह शाहरुख खान की ‘पठान’ (544.28 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की पिछली थियेट्रिकल रिलीज ‘एनिमल’ (556.36 करोड़ रुपये) की लाइफटाइम कमाई को भी पार कर चुकी थी।

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN