Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ में सीता के बाद अब CBI अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बाल...

‘रामायण’ में सीता के बाद अब CBI अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बाल कटवाए तो मां ने काट दिया फोन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/16/1200x900/Sai_Pallavi__1794800879030_oVes_1794800896170_yLPs_a8a52694-7719-45bc-999d-6567d011fe79_axDu.jpg

सीता के रोल के बाद अब साई ‘ओएम: चैप्टर 1’ में एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में साई एक सीबीआई ऑफिसर का रोल निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने बालों को कटवा दिया।

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साई ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साई में ने माता सीता का किरदार निभाया है। ‘रामायण’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। ऐसे में अब साई जल्द ही एक और बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। सीता के रोल के बाद अब साई ‘ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ में एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में साई एक सीबीआई ऑफिसर का रोल निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने बालों को कटवा दिया। इसी बीच अब साई ने बताया कि उनके इस फैसले पर उनके माता-पिता का क्या रिएक्शन था।

मैंने खुद को उस रोल के हिसाब से ढाल लिया

‘ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ में साई पल्लवी सीबीआई ऑफिसर का रोल निभा रही हैं, जिसे अवैध लाल चंदन की तस्करी के मामले की जांच करनी है। इसी बीच साई ने ‘बिहाइंडवुड्स टीवी’ (BehindWoodsTV) को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में साई ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए अपने बाल छोटे करवाने का फैसला क्यों लिया। साई ने बताया, ‘मैंने अपने बाल कटवाए। कहानी सुनने और अपने किरदार को समझने के बाद, मैंने खुद को उस रोल के हिसाब से ढाल लिया। मुझे कहानी इतनी पसंद आई कि मैं इस किरदार के लिए अपने बाल कटवाने को तैयार हो गई।’

मां ने मेरे बालों को देख फोन काट दिया था

साई ने आगे बताया, ‘बाल कटवाने के बाद, मैंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को अपना नया लुक दिखाया। वह काफी हैरान रह गईं और मुझसे तरह-तरह के सवाल पूछने लगीं कि मैंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने कॉल काट दिया। फिर मेरे पिता का फोन आया और उन्होंने पूछा कि क्या मैंने विग पहनी है। मैंने उन्हें समझाया कि यह पूरी तरह से मेरे किरदार के लिए था। उन्हें मेरे नए हेयरस्टाइल के साथ ढलने में काफी समय लगा।’

ये लुक एकदम सही था

इसी इंटरव्यू में साई के साथ डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘इस खास किरदार के लिए, यह लुक एकदम सही चुनाव था। फिल्म में हम हीरो के किरदार के हिसाब से कई चीजें करते हैं और इसी तरह साई पल्लवी ने भी इस रोल के लिए अपने बाल कटवाकर एक बड़ा त्याग किया। कहानी के प्रति उनके प्यार ने ही इस बदलाव को मुमकिन बनाया।’

स्क्रिप्ट की मांग यही थी

साई ने कहा कि उन्हें राजकुमार पर भरोसा था और स्क्रिप्ट की मांग यही थी कि यह हेयरस्टाइल फिल्म के लुक के लिए एकदम सही रहेगा। साई ने स्क्रिप्ट और डायरेक्टर पर भरोसा जताते हुए बाल कटवाने के लिए हामी भर दी। शूटिंग के दौरान, उन्होंने अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखा था ताकि फिल्म की रिलीज से बहुत पहले ही उनका लुक लीक न हो जाए। बता दें कि साई ने राजकुमार के साथ उनकी पहली फिल्म ‘अमरन’ में काम किया था। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही और इसके लिए राजकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

‘ओएम’ के बारे में

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित ‘ओएम: चैप्टर 1’ में धनुष लीड रोल में हैं, जो एक लकड़हारे के रोल में हैं। वहीं, मूवी में ममूटी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कास्ट में श्रीलीला और संजय स्वरूप भी शामिल हैं। नसीरुद्दीन शाह भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN