Home मनोरंजन समाचार सलमान खान ने बेहद दर्द में की थी सिकंदर की शूटिंग; ‘बाहर...

सलमान खान ने बेहद दर्द में की थी सिकंदर की शूटिंग; ‘बाहर जान का खतरा था…’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/salman_khan_sikandar_19_06_1781832888942_1781832892123_00b4d1a7-8937-47a5-97ae-577d21b0ab3e.png

2025 में सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब इस फिल्म में काम कर चुके एक्टर विशाल वशिष्ठ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान काफी दर्द में थे।

सलमान खान जब सिकंदर की शूटिंग कर रहे थे तो काफी दर्द से गुजर रहे थे। साल 2024 में सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त और अनुभवी नेता बाबा सिद्दीकी को खोया था। बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की खबर से देश में हर कोई हैरान था। उस वक्त सलमान खान को भी धमकियां मिल रही थीं। इसी वजह से उन्हें भी काफी ज्यादा सिक्योरिटी में रहना पड़ रहा था। इतना ही नहीं, सिकंदर के शूट के वक्त सलमान खान अपनी पसली में लगी चोट से भी जूझ रहे थे। अब सलमान खान के साथ काम कर चुके एक्टर विशाल वशिष्ठ ने बताया कि सलमान खान ने कितने दर्द में सिकंदर की शूटिंग पूरी की।

सिकंदर की शूटिंग के दौरान दर्द में थे सलमान खान

द फ्री प्रेस जर्नल से खास बातचीत में विशाल ने सलमान खान के सपोर्ट में बात की। उन्होंने याद किया कि कैसे सलमान खान ने दर्द में सिकंदर की शूटिंग पूरी की थी। इसी के साथ विशाल ने सलमान खान की उनके काम के प्रति उनकी कमिटमेंट की तारीफ भी की।

विशाल ने बताया, “हम बहुत कठिन परिस्थितियों में सिकंदर शूट कर रहे थे, खासकर सलमान सर। और ये कोई छिपी हुई बात नहीं है। उस वक्त वो इमोशनली और मेंटली परेशान थे, शारिरिक तौर पर भी वो काफी चीजों से गुजप रहे थे। हमने खुद देखा है, ये कोई बनाई हुई कहानी नहीं है, बिल्कुल सच है। वो धीरे-धीरे चलकर जैसे-तैले सीन खत्म करते थे। डायरेक्टर जैसे ही कट बोलते थे, वो वापस जाते थे और अपनी फिजियोथेरेपी लेते थे। उन्हें चलते रहना था क्योंकि उन्हें एक्शन सीक्वेंस करने थे।”

को-एक्टर ने की सलमान खान की तारीफ

विशाल ने कहा कि उन्होंने सलमान से जो सीखा वो ये कि इंडस्ट्री में इतने सालों से होने के बावजूद भी वो वहां पर अपना काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि बैकग्राउंड में उनके जीवन में उनके साथ क्या चल रहा है, लेकिन उन्होंने शूट जारी रखा। मेरा साथ जो बात रह गई वो ये खी कि उनके आसपास जो भी चीजें हो रही थीं, इतने सालों बाद भी, वो अपना काम कर रहे थे। वो दर्द में थे, फिर भी काम करते रहे। बाहर जान का खतरा था, फिर भी वो आ रहे थे। यह मुश्किल था।”

विशाल की ये बातें डायरेक्टर एआर मुरुगाडोस के उन दावों के बीच आई हैं जिनमें उन्होंने कहा था कि सिकंदर की शूटिंग काफी मुश्किल वाली थी क्योंकि सलमान अक्सर सेट पर लेट आते थे, जिसकी वजह से क्रू को शेड्यूल बदलना पड़ता था, दिन के शूट भी रात में करने पड़ते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN