Home मनोरंजन समाचार क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा 10 साल का...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा 10 साल का लीप, शॉकिंग ट्विस्ट से बदलेगी कहानी?

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/ksbkbt_19_06_1781830449394_1781830453265_dd6699cf-5453-479e-a9f2-bb344a114b59.png

KSBKBT 2 Shocking Twists: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही फैंस को 10 साल की लीप देखने को मिलेगा। शो में बड़े ट्विस्ट दस्तक देने वाले हैं। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 भी लोगों के बीच वही लोकप्रियता हासिल कर चुका है जो कभी पहले सीजन ने किया था। शो की करेंट स्टोरीलाइन की बात करें तो अब तुलसी के सामने उसका घर बिखर रहा है। नंदिनी और दामिनी के बीच टकराव काफी बढ़ गया है। तुलसी घर में लोगों के बीच आए मन-मुटाव से काफी परेशान है। अब शो की स्टोरीलाइन में एक बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 10 साल का लीप आएगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा 10 साल का लीप

indiaforums.com के मुताबिक, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 10 साल का लीप आनेवाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का एक मेन किरदार अब शो को अलविदा कह सकता है। वो किरदार कौन होगा और शो को किस तरह अलविदा कहेगा, इसपर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ फैंस 10 साल के लीप को लेकर उत्साहित हैं तो कुछ परेशान हैं।

तुलसी और नंदिनी की लड़ाई से परेशान हुआ पूरा घर

शांतिनिकेतन में अंश के बेटे रियो की वापसी के बाद से ही लोगों के बीच मन-मुटाव हो गया है। तुलसी रियो को पार्थ से आगे रख रही है और इस बात से नंदिनी तुलसी से काफी नाराज है। कभी दोस्त बनकर रहीं तुलसी और नंदिनी के बीच अब बस टकराव है। नंदिनी तुलसी से सिर्फ बहस कर रही है। इस बात से पूरा घर परेशान है। करण नंदिनी और अपनी मां के बीच बात संभालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दोनों के बीच बातें सुलझने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

रियो और वैष्णवी की होगी शादी?

इधर रियो की वजह से पार्थ की सगाई भी वैष्णवी से टूट गई है। रियो ऐसा नाटक करता है कि अब वैष्णवी की शादी रियो से होगी। इस बात के खिलाफ नंदिनी अपनी आवाज उठाती है, लेकिन दामिनी उससे कहती है कि वो इतना ओवररिएक्ट क्यों कर रही है। इस दौरान दामिनी करण और नंदिनी के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बात कर देती है कि नंदिनी पूरे घर के सामने दामिनी को थप्पड़ मार देती है।

नंदिनी और दामिनी के बीच छिड़ी जंग

नंदिनी की ये हरकत हर किसी को हैरान कर देती है। गौतम और दामिनी घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेते हैं। दामिनी अपना बैग पैक कर रही होती है कि तभी वहां तुलसी उसे मनाने के लिए आती है। तुलसी जब दामिनी से बात कर रही होती है, वहां नंदिनी भी आ जाती है। नंदिनी दामिनी से माफी मांगती है, लेकिन दामिनी उसकी एक भी बात नहीं सुनती है। जब नंदिनी बार-बार माफी मांगती है, तब दामिनी उठती है और नंदिनी को थप्पड़ मार देती है। तुलसी दामिनी की इस बात पर हैरान रह जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN