Home LIFESTYLE NEWS HINDI कॉकरोच से परेशान हुईं ट्विंकल खन्ना, किचन से भगाने के लिए बनाया...

कॉकरोच से परेशान हुईं ट्विंकल खन्ना, किचन से भगाने के लिए बनाया 1 देसी घोल, छिड़कते ही हो गए गायब

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

किचन के कोनों को कॉकरोच ने अपना घर बना लिया है, तो अब पेस्ट कंट्रोल कराने की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस-राइटर ट्विंकल खन्ना ने देसी जुगाड़ बताया है। इस घोल को छिड़कते ही कॉकरोच भाग जाएंगे।

कॉकरोच घर में बिन बुलाए मेहमानों की तरह होते हैं, जो एक बार घुस जाए तो फिर निकलने का नाम नहीं लेते। कॉकरोच से सिर्फ आम लोग ही नहीं सेलिब्रिटीज भी परेशान हैं और उनके किचन में भी इन कीड़ों ने आतंक मचा रखा है। एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना की नाक में भी कॉकरोच ने दम कर रखा है और उनकी किचन के कोनों को अपना घर बना लिया है। ऐसे में उन्होंने पेस्ट कंट्रोल कराने से पहले देसी जुगाड़ अपनाया। कॉकरोच को भगाने के लिए उन्होंने घर पर ही स्प्रे तैयार किया और उससे इन कीड़ों का सफाया कर दिया। ट्विंकल ने इस देसी जुगाड़ की जानकारी अपने ब्लॉग में शेयर की है और लोगों को इसे अपनाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि इस स्प्रे से कॉकरोच घर से भाग जाएंगे, तो चलिए आपको भी ये फॉर्मूला बताते हैं।

कॉकरोच के लिए कैसे बनाएं स्प्रे

ट्विंकल खन्ना बताती हैं कि आपको 8 से 10 लौंग और 2 से 3 तेज पत्ते लेने हैं। इन दोनों को हल्का कूट लेना है। आप चाहे तो ओखली में कूट लीजिए या फिर मिक्सर में हल्का सा ग्राइंड कर लें। इतना क्रश कर लेना है कि पानी में आसानी से घुल जाए। लौंग-तेज पत्ता की महक काफी तेज होती हैं और इसकी गंध कीड़ों को पसंद नहीं होती। ऐसे में इसका स्प्रे तैयार करना फायदेमंद होगा।

पानी और सिरका को करें मिक्स

इसके बाद आपको एक कप पानी और एक कप सिरका लेना है और इसमें कुटी हुई लौंग-तेजपत्ता को मिक्स करें। अब इस घोल को कुछ देर तक उबाल लें और फिर गैस बंद करके ठंडा होने दें। इस पानी को छानकर किसी स्प्रे बोतल में भरें।

कहां-कहां करें स्प्रे

किचन के कोनों, अलमारियों और कमरे की छिपी हुई जगहों पर इस घोल को स्प्रे कर दीजिए। इस घोल की तेज महक के कारण कॉकरोच और चीटियां भाग जाएंगे। अच्छी बात ये है कि इस घोल की महक लंबे समय तक रहती है, जिससे कॉकरोच दोबारा किचन में एंट्री नहीं लेंगे। इस स्प्रे को बनाना भी आसान है।

किचन से कॉकरोच को दूर कैसे रखें

सिर्फ स्प्रे पर ही निर्भर न रहें। कॉकरोच से छुटकारा चाहिए तो किचन को अच्छे से साफ रखें और रात में जूठे बर्तनों को भी पानी से धोकर रखें या फिर साबुन से धो लें। कूड़ा घर में इकट्ठा न होने दें और खाने की चीजों को खुला बिल्कुल न रखें। इन कारणों से भी चीटियां-कॉकरोच घर में घुसे रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN