Home World News hindi खालिस्तान की हरकतें बर्दाश्त नहीं, पीएम मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड...

खालिस्तान की हरकतें बर्दाश्त नहीं, पीएम मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का बड़ा बयान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को खालिस्तान को लेकर बड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहाकि उनकी सरकार आपराधिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को खालिस्तान को लेकर बड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहाकि उनकी सरकार आपराधिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी। लक्सन ने कहाकि हालांकि हमारे देश में फ्री स्पीच को महत्व दिया जाता है। लेकिन जहां तक हिंसा की बात है, इसको लेकर सख्ती निपटा जाएगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि जल्द ही पीएम मोदी उनके देश में होंगे। वह, तीन देशों की यात्रा के लिए निकले हुए हैं और इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाद उनका पड़ाव न्यूजीलैंड ही होगा। बता दें कि मार्च 2025 में अपने न्यूजीलैंड के दौरे पर पीएम मोदी ने भारत विरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

भारत के संबंधों पर पड़ेगा असर?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से पूछा गया था कि क्या खालिस्तान का मुद्दा, भारत के साथ संबंधों पर असर डालेगा। इस पर उन्होंने कहाकि वह ऐसा नहीं सोचते। सीएनएन-न्यूज-18 के मुताबिक लक्सन ने कहाकि खालिस्तान मुद्दे के चलते भारत में काफी समस्याएं हुई हैं। इसके चलते वहां पर काफी लोगों की जान भी गई है। हम इस बारे में जानते हैं। आगे उन्होंने कहाकि जहां तक हमारी बात है, हम एक ऐसे देश हैं, जहां नियम बहुत स्पष्ट है।

वैसे तो हम एक लचीले लोकतंत्र वाले हैं, जो फ्री स्पीच, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन को बढ़ावा देते हैं। लेकिन साथ ही हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारे यहां लोग नियम-कानून का पालन करेंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहाकि हमारे यहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी पुलिस इन मामलों को लेकर काफी सतर्क है और उन्हें इन चीजों को मैनेज करना आता है।

खालिस्तान जनमत संग्रह पर क्या बोले
जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से पूछा गया कि क्या उनका देश खालिस्तान जनमत संग्रह की अनुमति देगा? इस पर प्रधानमंत्री लक्सन ने कहाकि यह काल्पनिक मामला है। कोई भी निर्णय संभावित जोखिमों के पुलिस आकलन पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहाकि हमारी पुलिस देखेगी कि इस चीज का क्या जोखिम हो सकता है। लेकिन फिर, जैसा कि मैंने आपसे कहा, इस देश में हमारे पास बहुत स्पष्ट अधिकार और जिम्मेदारियां हैं …जिम्मेदारी लिए बिना आपके पास सिर्फ अधिकार नहीं है। हम उम्मीद करेंगे कि लोग भी इसका अनुपालन करेंगे। उन्होंने कहा, 2024 में किए गए प्रदर्शन कानून के दायरे में रहे और पुलिस द्वारा बारीकी से इनकी निगरानी की गई।

गौरतलब है कि पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंचे। यहां हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया। इंडोनेशिया से मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे। यात्रा के आखिरी चरण में वह न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के न्योते पर ऑकलैंड पहुंचेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN