Home मनोरंजन समाचार गौरव खन्ना को नहीं पता था आकांक्षा चमोला करेंगी तलाक का खुलासा,...

गौरव खन्ना को नहीं पता था आकांक्षा चमोला करेंगी तलाक का खुलासा, एक्टर अनुज बोले- वह तो उनसे…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/ajr_1782908437276_1782908446790_32aec784-e548-49da-85b8-2d6651e8229d.jpg

टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तब काफी चर्चा में आए जब आकांक्षा चमोला ने बताया कि दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं।

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कुछ दिनों पहले शो लॉकअप के दौरान यह खुलासा किया कि वह और गौरव अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने वाला है। इस खुलासे से सभी को बड़ा झटका लगा है। अब दोनों के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

गौरव को नहीं पता था आकांक्षा करेंगी बड़ी खुलासा

दरअसल, अनुज ने विकी लालवाणी को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं पता था कि पिछले 9 महीने से दोनों साथ में नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा के इस खुलासे के बाद उन्होंने गौरव से इस बारे में बात की थी। अनुज के मुताबिक गौरव को नहीं पता था कि आकांक्षा इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर ऐसा खुलासा करने वाली हैं।

अनुज ने की गौरव की तारीफ

अनुज ने कहा, ‘गौरव को बिल्कुल नहीं पता था कि आकांक्षा अपनी मैरिड लाइफ के बारे में पब्लिकली बोलने वाली हैं।’ अनुज ने फिर गौरव की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में पब्लिकली कुछ डिस्कस नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने खुलकर आकांक्षा को सपोर्ट करने वाली बात भी बोली।

क्या आकांक्षा को शादी में थी कोई पाबंदी?

आकांक्षा ने लॉकअप में कहा था कि वह अब अपनी लाइफ खुलकर जिएंगी तो इस पर अनुज से पूछा गया कि क्या वह मैरिड लाइफ में फंसी थीं या कोई उन्हें पाबंदी थी तो अनुज ने कहा, गौरव उनसे बहुत प्यार करते हैं और उन्हें वो सब दिया जो वह चाहती हैं।

अनुज ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि आकांक्षा ने ये सब शो में अटेन्शन के लिए या फिर क्या।

बता दें कि आकांक्षा ने कहा था, ‘मैं और गौरव तलाक लेने वाले हैं। हम अलग रह रहे हैं पिछले 1 साल से। ये सब अब तक पब्लिक में नहीं था। लेकिन ये मेरा सीक्रेट है।’

गौरव बोले बीवी है यार वो मेरी

वहीं गौरव जिन्हें हाल ही में स्पॉट किया गया, उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो पहले था, वही सब है। मैं उसे पूरा सपोर्ट करता हूं। बीवी है यार वो मेरी। प्यार अब भी उतना ही है। आप लोग आकांक्षा को पूरा सपोर्ट करो। मैं चाहता हूं कि वह शो जीतकर आएं।

खैर देखते हैं कि जब आकांक्षा शो से बाहर आती हैं तब क्या होता है। उस वक्त क्लीयर होगा कि ये सब उन्होंने शो के लिए कहा या फिर सच में दोनों तलाक लेने वाले हैं।

वैसे गौरव अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। उन्हें खतरनाक स्टंट्स करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN