Home LIFESTYLE NEWS HINDI डॉक्टर का पसंदीदा हाई प्रोटीन खीरा सलाद, सुबह नाश्ते में खाएं, बेहद...

डॉक्टर का पसंदीदा हाई प्रोटीन खीरा सलाद, सुबह नाश्ते में खाएं, बेहद आसान है बनाने का तरीका

8
0

Source :- INDIATV NEWS

नाश्ते में सिंपल सलाद खाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन सलाद में प्रोटीन से भरपूर चीजें मिलाकर तैयार किया जाए तो इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और खाने में पौष्टिक भी ज्यादा हो जाता है। सलाद को प्रोटीन के साथ खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। डॉक्टर भी इस तरह का नाश्ता पसंद करते हैं। आज हम आपको डॉक्टर की पसंद वाला एक हाई प्रोटीन खीरा सलाद की रेसिपी बता रहे हैं। जिसे बनाना बहुत आसान है और खाने में ये लाजवाब लगता है। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की रोजाना की जरूरतों को भी आसानी से पूरा किया जा सकता है। आइये जानते हैं हाई प्रोटीन खीरा सलाद की रेसिप

इंस्टाग्राम पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने हाई प्रोटीन सैलेड की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि ये सलाद आंतों और लिवर के लिए अच्छा है। इसे आप दिन में किसी भी वक्त खा सकते हैं। सुबह इस नाश्ते को खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और शरीर को दिनभर इससे एनर्जी मिलती रहेगी।

हाई प्रोटीन खीरा सलाद रेसिपी

सबसे पहले एक खीरा को धोकर गोल-गोल टुकड़ों में काट लें। अब इसमें 1 बारीक कटा हुआ प्याज डालें। अब इसमें टेस्ट के हिसाब से 3-4 चम्मच ग्रीक योगर्ट डालें। थोड़ा नींबू का रस डालें और इसमें ऊपर से काला नमक और काली मिर्च डाल दें। अब टेस्ट के लिए इसमें ऊपर से ग्रिल किया हुआ पनीर या टोफू डाल दें। नॉनवेज खाते हैं तो ग्रिल्ड चिकन भी डाल सकते हैं। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और इसे खाने के साथ या नाश्ते में खाएं। शाम को कुछ हेल्दी खाने का मन हो तो आप ये सैलेड बनाकर खा सकते हैं।

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर

इस सलाद से आपको स्वाद भरपूर मिलेगा और शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना आसान होगा। खीरा में पानी और फाइबर अच्छा होता है। ग्रीक योगर्ट आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा है और पनीर में पाए जाने वाला प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाने के लिए अच्छा है। हफ्ते में दो चार बार इस सलाद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। वजन घटाने वालों के लिए ये हेल्दी स्नैक है।

SOURCE : INDIATV NEWS