Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 10 महीने, 3 सीजन और नया रिकॉर्ड! TVF की ‘फैमिली किराना स्टोर’...

10 महीने, 3 सीजन और नया रिकॉर्ड! TVF की ‘फैमिली किराना स्टोर’ का बड़ा धमाका, फिर खुली गज्जू भैया की दुकान

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

टीवीएफ ने अब तक ओटीटी पर देसी कहानियों और छोटे शहरों की जिंदगी को हास्य के साथ कई शोज ओटीटी पर उतारे हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। पिछले दिनों टीवीएफ के शो ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन को स्ट्रीम किया गया और अब गज्जू भैया की किराना दुकान के दरवाजे एक बार फिर खुल चुके हैं। द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने 13 नवंबर को ‘फैमिली किराना स्टोर’ का तीसरा सीजन रिलीज़ कर दिया है और वो भी महज 10 महीने में। जी हां, मेकर्स ने तीन महीने में ‘फैमिली किराना स्टोर’ का तीसरा सीजन पेश कर दिया है और इसी के साथ ये शो इतने कम समय में कई सीजन रिलीज करने वाले फ्रेंचाइज़ी में से एक बन गया है। खास बात तो ये है कि इस सीरीज के पहले दो सीजन को यूट्यूब पर 4.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब जब मेकर्स ने तीसरा सीजन जारी कर दिया है तो अब इसे लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आ गया ‘फैमिली किराना स्टोर’ का तीसरा सीजन

‘फैमिली किराना स्टोर’ का तीसरा सीजन 13 नवंबर को यूट्यूब पर जारी किया गया। इस शो ने महज 10 महीने में अपना तीसरा सीजन दर्शकों के सामने पेश किया है। पिछले कुछ सालों में टीवीएफ ने यूट्यूब पर प्लेटफॉर्म पर कई सफल शोज और फ्रेंचाइजी बनाई हैं, जिनमें से कई को बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए। इनमें ‘एस्पिरेंट्स’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’, ‘परमानेंट रूममेट्स’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ जैसे शो शामिल हैं। 

‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 3’ की कास्ट और अन्य डिटेल

टीवीएफ द्वारा निर्मित और विजय कोशी द्वारा प्रोड्यूस किया गया ‘फैमिली किराना स्टोर’ इस फ्रेंचाइजी का तीसरा सीजन है। सक्षम अरोड़ा और हेमंत मिश्रा द्वारा निर्देशित है इस वेब सीरीज में गज्जू भैया की भूमिका में श्रीकांत वर्मा लीड रोल में हैं और उनके साथ शो में गरिमा विक्रांत सिंह, वैशाली सिन्हा और हेमंत मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी एक परिवार द्वारा एक मोहल्ले में संचालित किराना दुकान और रोजमर्रा की भागदौड़ के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज घर-परिवार से जुड़े जाने-पहचाने हालात, पारिवारिक रिश्तों और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को कॉमिक अंदाज में पेश करती है, जिसे दर्शकों से अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब 13 नवंबर को तीसरे सीजन के प्रीमियर के साथ, गज्जू भैया और उनका परिवार एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है।

ये भी पढ़ेंः ‘तूने मेरी छूट का ऐसे यूज किया’, लव गिल की बातों से टूटे स्काउट, खुद को किया गंजा, बेटे के बचाव में उतरीं मां

SOURCE : KHABAR INDIATV