Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना जिम, ना चिकन-मटन! 60 की उम्र 60 किमी नंगे पैर दौड़ते...

ना जिम, ना चिकन-मटन! 60 की उम्र 60 किमी नंगे पैर दौड़ते हैं मिलिंद सोमन, रोज करते हैं 15 मिनट वर्कआउट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर मिलिंद सोमन की फिटनेस देखकर कोई कह नहीं सकता कि वह 60 साल के हो चुके हैं। मिलिंद सिर्फ 15 मिनट वर्कआउट करते हैं और करीब 60 किलोमीटर दोड़ते हैं। चलिए उनके फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।

60 की उम्र में लोगों का बुढ़ापा आ जाता है लेकिन एक्टर मिलिंद सोमन फिर से जवान हो रहे हैं। वह अक्सर योग या एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटो-वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें वह फिट दिखते हैं। खास बात ये है कि फिटनेस के लिए मिलिंग घंटों वर्कआउट नहीं करते हैं और ना ही जिम में पसीना बहाते हैं। एक्टर सिर्फ 15 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करते हैं और नंगे पैर दोड़ते हैं। मिलिंद सोमन का मानना है कि फिटनेस के लिए आपको महंगी मशीनों की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ फिजिकल एक्टिविटीज से भी आप फिट रह सकते हैं। मिलिंद सोमन डाइट भी बिल्कुल शाकाहारी लेते हैं, ऐसे में फिट रहना थोड़ा मुश्किल लगता है। तो चलिए आपको मिलिंद सोमन के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

15 मिनट वाला वर्कआउट

मिलिंद सोमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह घंटों तक जिम में पसीना नहीं बहाते हैं बल्कि नेचुरल तरीके से खुद को फिट रखते हैं। वह रोजाना सिर्फ 15 मिनट वर्कआउट करते है, जिसमें खासतौर पर पुश-अप्स, पुल-अप्स और प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं। बस ऐसे उनका वर्कआउट सेशन होता है। मिलिंद जिम जाने के बजाय साइकिलिंग, रनिंग, स्वीमिंग करते हैं, इन चीजों से उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है। उनका मानना है कि आप असल एक्टिविटीज से ज्यादा स्वस्थ रह सकते हैं और मशीन आपको सिर्फ कुछ समय तक फिट रखेंगी। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि जिम में वर्कआउट करने से आप फिट नहीं होंगे।

60-70 किलोमीटर रनिंग

मिलिंद सोमन रोजाना सुबह करीब 60-70 किमी दौड़ लगाते हैं और वह भी नंगे पैर। लोग रनिंग के लिए महंगे और आरामदायक जूते खोजते हैं लेकिन एक्टर नंगे पैर दौड़ना पसंद करते हैं। नंगे पैर दौड़ने से शरीर की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है। नंगे पैर दौड़ने से जमीन के संपर्क में सीधे रहने से शरीर के बैलेंस, टखने की गतिशीलता और पैरों की संवेदनशीलता में सुधार होता है।

आयरन मैन और अल्टीमेट मैन का खिताब

मिलिंद सोमन ने फिटनेस की दुनिया में कई खिताब भी जीते हैं। उन्होंने 50 की उम्र में आयरन मैन ट्रायथलॉन और अल्टीमेट मैन जैसे चैलेंज पूरे किए हैं। इसके अलावा वह फिटनेस से जुड़े कई रेस में भी हिस्सा लेते रहते हैं।

डाइट प्लान है क्लीन

मिलिंद सोमन चिकन, मटन, मछली बिल्कुल नहीं खाते हैं और ना ही बाहर का खाना खाना पसंद करते हैं। फास्ट फूड से भी वह कोसों दूर रहते हैं। उनकी सुबह की शुरुआत पानी से होती है और फिर वह फल-ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। सुबह 1 फल खाना उनके रूटीन में फिक्स है। इसके बाद वह लंच में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद खाते हैं। रात के खाने में वह सिर्फ खिचड़ी या फिर 1 बाउल सब्जियां खाते हैं।

फिटनेस मंत्र भी जानिए

मिलिंद सोमन का कहना है कि आपको खुद के लिए फिट रहना चाहिए। इस पर गौर पर मत करिए कि आप कैसे दिख रहे हैं, ये देखें कि आप कैसे महसूस कर रहे हैं। बॉडी ऊपर से अच्छी दिख रही है लेकिन अंदर से शरीर में ताकत नहीं है, तो कोई फायदा नहीं है। अगर आप जिम करते हैं, तो उसे पूरी ईमानदारी से करिए और साथ ही डाइट को भी बैलेंस रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN