Home LIFESTYLE NEWS HINDI जौ के आटे से घर में बनाएं स्क्रब, काले अंडरआर्म्स ...

जौ के आटे से घर में बनाएं स्क्रब, काले अंडरआर्म्स से लेकर बिकिनी एरिया की स्किन को चमकाएगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अंडरआर्म्स, कोहनी, घुटना, बिकिनी एरिया में कालापन बढ़ रहा है, तो इसे हटाने के लिए जौ के आटे से बना ये घरेलू स्क्रब बनाकर तैयार कर लें। इसे सप्ताह में एक से दो बार लगाने से ही कुछ समय में असर दिखेगा।

काले अंडरआर्म्स, जांघ, बिकिनी एरिया को करेगा साफ होममेड स्क्रब

अंडरआर्म्स, इनर थाइज और बिकिनी एरिया के कालेपन से ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं। इससे बचने के लिए वो कई बार कॉस्मेटिक क्रीम्स का सहारा लेती हैं। लेकिन अपने स्किन टाइप की सही जानकारी ना हो केमिकल वाली क्रीम साइड इफेक्ट्स भी कर सकती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे थोड़े भरोसेमंद हो सकते हैं। इन नुस्खों से नुकसान होने का डर कम होता है हालांकि पैच टेस्ट तो हर जगह जरूरी है। अगर आपके अंडर आर्म्स भी काले दिखने लगे हैं या फिर बिकिनी एरिया में कालापन बढ़ रहा है तो जौ के आटे से बना ये स्क्रब बनाकर जरूर लगाएं। इस होममेड स्क्रब की जानकारी नीरू शेहरावत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है। जो काले हो रहे अंडरआर्म्स और इनर थाइज एरिया को क्लीन करेगा।

काले अंडरआर्म्स, बिकिनी एरिया पर लगाएं जौ से बना ये स्क्रब

शरीर के अंदरूनी हिस्सों में कई बार रगड़ की वजह से स्किन काली पड़ जाती है और वहां पर डेड स्किन भी जम जाती है। ऐसे में ये होममेड स्क्रब स्किन को जेंटली स्क्रब करने और डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा। ध्यान रहे कि इन जगहों पर बाकी स्किन के कलर के मुकाबले डार्कनेस होती ही है लेकिन अगर ये ज्यादा है तो इसे दूर करने के लिए नुस्खे आजमाए जा सकते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी।

दो चम्मच पिसी हुई चीनी

दो से तीन चम्मच जौ का आटा

चावल का आटा दो चम्मच

फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा

दो से तीन चुटकी बेकिंग सोडा

थोड़ा सा दूध

एलोवेरा जेल

जौ वाला होममेड स्क्रब बनाने का तरीका

होममेड स्क्रब बनाने के लिए पिसी हुई चीनी के साथ ही जौ का आटा और चावल का आटा लें। तीनों की बराबर मात्रा में दो से तीन चुटकी बेकिंग सोडा मिला दें। साथ में थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर डालकर मिक्स करें। दूध के साथ इस स्क्रब को मिलाकर तैयार कर लें। पांच मिनट के लिए छोड़ दें। बस होममेड स्क्रब लगाने के लिए तैयार है।

कैसे लगाएं जौ से बना ये स्क्रब

  • अब सबसे पहले छोटा सा पैच टेस्ट लें जिससे पता चल सके कि ये स्किन पर किसी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा। और गलती से भी इसे चेहरे पर ना लगाएं।
  • स्क्रब लगाने से पहले अंडरआर्म्स, बिकिनी एरिया, इनर थाइज, शरीर के जिस हिस्से पर लगाने जा रहे वहां की स्किन पर एलोवेरा जेल लगाएं और दस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब तैयार जौ के आटे से बने होममेड स्क्रब को लगाकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे क्लीन कर लें।
  • सप्ताह में मात्र एक से दो बार भी इस स्क्रब को लगाया तो अंडर आर्म्स, कोहनी, घुटना, बिकिनी एरिया पर हो रहा कालापन दूर होने मे मदद मिलेगी।

एलोवेरा जेल और आलू का रस लगाएं

रोजाना लगाने के लिए थोड़े से एलोवेरा के जेल में आलू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को काले अंडरआर्म्स या अफेक्टेड एरिया में लगाकर छोड़ दें। पांच से दस मिनट बाद अच्छी तरह से क्लीन कर लें। इससे जांघों के अंदरूनी हिस्से, अंडरआर्म्स, कोहनी वगैरह का कालापन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और वहां की स्किन भी नॉर्मल दिखेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN