Home rss world hindi ट्रंप ने भारतीय मूल के सुंदर पिचई को कहा ‘मॉन्स्टर’, खड़े रह...

ट्रंप ने भारतीय मूल के सुंदर पिचई को कहा ‘मॉन्स्टर’, खड़े रह गए गूगल CEO, फिर दिया जवाब

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई को मॉन्स्टर कहा है। हालांकि, ट्रंप का संकेत इस दौरान तकनीक के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की असाधारण क्षमता की तरफ था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचई को ‘मॉन्स्टर’ कहा है। हालांकि, इस दौरान उनका संकेत एआई के क्षेत्र में शामिल सभी लोगों को लेकर था। मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ी कंपनियों के साथ बैठक करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के साथ बात करते हुए ट्रंप ने टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गजों को लेकर कहा कि यह सभी अपने क्षेत्र के मॉन्स्टर (असाधारण क्षमता वाले व्यक्ति) हैं। इस दौरान सुंदर पिचई के साथ, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, एंथ्रोपिक से सीईओ डारियो अमोदेई भी शामिल थे।

पत्रकारों के साथ खड़े डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक के बाद सभी से इस बैठक के बारे में बात की। उन्होंने सुंदर पिचई की तरफ संकेत करते हुए कहा, “यह सारे लोग मॉन्स्टर हैं। यह व्यक्ति इस एक मॉन्स्टर हैं और किसी को इस बात का पता नहीं है।” उन्होंने टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में पिचाई के प्रभाव और सफलता की तारीफ करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि, इसका जवाब देते हुए पिचई ने हंसते हुए कहा कि इस बात को थोड़े बेहतर तरीके से कहा जा सकता था, बजाय इसके के हम सभी मॉन्स्टर हैं।

ट्रंप ने बदल दिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम

एक तरफ दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती हुई क्षमताओं के कारण चिंता की स्थिति में है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए आर्टिफिशियल इंटेजेंस का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस कर दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस तकनीक की मौजूदा क्षमताएं उस पुराने विचार से कहीं आगे निकल चुकी हैं, जिसे करीब 70 साल पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा गया था।

एआई पर निगरानी के लिए तैयार कंपनियां- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एआई कंपनियां स्वेच्छा से किए गए वादों के जरिए इस टेक्नोलॉजी पर निगरानी मजबूत करने पर सहमत हो गई हैं। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वे खुद पर बहुत अच्छी तरह नजर रख रहे हैं। और वे समझते हैं कि उन्हें खुद ही निगरानी करनी होगी।”

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए गूगल सीईओ सुंदर पिचई ने लिखा, “हमारी एक अहम बातचीत हुई और आज हमने सुपर इंटेलिजेंस पर व्हाइट हाउस समझौते पर हस्ताक्षर किए।” उन्होंने कहा जैसा कि मैंने आज बताया, गूगल ने अकेले पिछले दो सालों में अमेरिका और दुनिया को फायदा पहुँचाने के लिए पूरे स्टैक में अरबों का निवेश किया है। गूगल आगे भी निवेश जारी रखेगा। हम ऐसे प्रोडक्ट बनाने पर काम कर रहे हैं, जो लोगों और व्यवसायों को वास्तविक मूल्य दें, स्थानीय समुदायों में निवेश करें और टेक्नोलॉजी में भरोसा पैदा करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN