Home rss business hindi दिवाली तक ₹10,000 और सस्ता होगा सोना! धनतेरस से पहले खरीदें या...

दिवाली तक ₹10,000 और सस्ता होगा सोना! धनतेरस से पहले खरीदें या करें थोड़ा इंतजार?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Price: देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है
  • अब नवरात्रि, करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली आने वाले हैं
  • ऐसे समय जब ज्यादातर परिवार सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं
  • देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.48 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये की रेन्ज में फिलहाल कारोबार कर रहा है

Gold Price: देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अब नवरात्रि, करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली आने वाले हैं। ऐसे समय जब ज्यादातर परिवार सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.48 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये की रेन्ज में फिलहाल कारोबार कर रहा है। ऐसे में ज्यादातर आम ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि क्या सोना और सस्ता होगा? वहीं इन्वेस्टर के मन में यही सवाल है कि सोने का दाम अपने पुराने पीक 2 लाख रुपये के ऊपर कब जाएगा? अगर ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े की बात मानें तो सोने का भाव अगर गिरता है तो 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक दाम कम हो सकता है।

क्या दिवाली तक सोना 10,000 रुपये और होगा सस्ता?

जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि सोना एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अगर दाम में गिरावट आती है तो सोने का भाव गिराकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी संभावना कम है कि सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आए।

क्या सोना अपने पुराने 2 लाख रुपये के पीक पर आएगा?

रोकडे़ के मुताबिक सोने का भाव 2 लाख रुपये के ऊपर जाएगा। सोने का भाव 2 लाख रुपये तक कब आएगा लेकिन कब आएगा, ये अभी कहना मुश्किल है। ऐसा हो सकता है दिवाली तक हो, या दिसंबर तक या मार्च 2027 तक सोने का भाव 2 लाख रुपये तक पहुंच जाए। सोने का भाव पिछले साल 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये के आसपास था। जनवरी 2026 में सोने का भाव 2 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। दिवाली आने वाली है और अभी देश में सोने का भाव 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास सोने का भाव है। सोने की कीमतों में काफी उछाल आया है।

सोने के दाम में क्यों आई गिरावट? – ये हैं 3 बड़े कारण

1. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी -अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से सोने पर दबाव बना। क्योंकि सोने से ब्याज नहीं मिलता, ऐसे में यील्ड बढ़ने पर निवेशकों को बॉन्ड ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

2. डॉलर में मजबूती – अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग प्रभावित होती है और कीमतों पर दबाव आता है।

3. मुनाफावसूली और फेड का रुख – लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने सोने में मुनाफावसूली की। साथ ही फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख से भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। सितंबर में इन वजहों से सोना करीब 6 प्रतिशत तक फिसला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN