Source :- INDIATV NEWS

अगर आप वर्किंग हैं और आपको अभी तक दिवाली की मिठाई बनाने का समय नहीं मिला है तो यह लेख आपके लिए है। अगर आप घर पर कोई ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जो टेस्टी भी हो और झटपट बनकर तैयार भी हो जाए तो आप काजू कतली बना सकती हैं। कुकिंगशूकिंग हिंदी चैनल के होस्ट और क्रिएटर यमन अग्रवाल बता रहे हैं कि आप सिर्फ दो सामग्री से दस मिनट में काजू कतली कैसे बना सकते हैं? तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी
काजू कतली बनाने के लिए सामग्री
काजू 200 ग्राम, चीनी 160 ग्राम, पानी, चाँदी का वर्क
काजू कतली बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप: काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले काजू को पानी में अच्छी तरह से धोएं। काजू को पानी में धोने के बाद, उसे तीन से चाकर घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
-
दूसरा स्टेप: तय समय के बाद एक मिक्सर जार में चीनी डालें और उसे एकदम बारीक पीस लें। अब उसके बाद उसी मिक्सर जार में काजू भी डालें और उसे हल्का दरदरा पीसें। अब मिक्सर का ढक्क्न खोलें और उसमें तीन चम्मच पानी डालकर एकदम स्मूथ बैटर तैयार कर लें। जब यह एकदम ब्रेक पीस जाए तो इस मिश्रण को एक कड़ाही में निकालें।
-
तीसरा स्टेप: अब, उसके बाद गैस ऑन करें और मीडियम आंच पर बैटर को लगातार आठ से दस मिनट तक चलाएं। धीरे धीरे ये बैटर ढीला होने लगेगा। जब बैटर का टेक्स्चर बदलने लगे तब गैस की आंच स्लो दें। मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह कड़ाही छोड़कर एकसाथ इकट्ठा न होने लगे। अब गैस अब्दं कर दें।
-
तीसरा स्टेप: अब गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसे बटर पेपर पर रखकर बेल लें और डायमंड शेप में काट लें। और इस तरह तैयार है घर पर बनी आपकी स्वादिष्ट काजू कतली। आप इसके ऊपर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं। इसके अलावा दिवाली पर कुरकुरे शक्करपारे बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
काजू कतली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
काजू को पीसते समय मिक्सर को लगातार न चलाएं, बीच-बीच में रोकें। मिश्रण को कड़ाही में लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे चिपके नहीं। मिश्रण को बहुत ज्यादा न पकाएं, वरना काजू कतली सख्त हो सकती है। कतली को काटने से पहले मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
SOURCE : INDIATV NEWS




