Home LIFESTYLE NEWS HINDI बियर्ड या क्लीन शेव, किस लुक में ज्यादा हैंडसम लगेंगे आप? ये...

बियर्ड या क्लीन शेव, किस लुक में ज्यादा हैंडसम लगेंगे आप? ये 4 चीजें देखकर तय करें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी कन्फ्यूज रहते हैं कि आप पर क्लिन शेव लुक ज्यादा अच्छा लगता है या बियर्ड, तो आज हम आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर किए देते हैं। बस अपने फेस में ये 4 चीजें नोटिस करें और डिसाइड करें कि आप पर कौन सा लुक ज्यादा बेहतर लगेगा।

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ पुरुषों के फेस पर बियर्ड बहुत सूट करती है। वहीं कुछ लोग क्लीन शेव लुक में ज्यादा हैंडसम नजर आते हैं। आप पर कैसा लुक ज्यादा बेहतर लगेगा, क्या आपने कभी सोचा है? कई बार लोग दूसरों को देखकर अपनी बियर्ड बढ़ा लेते हैं या क्लीन शेव लुक रख लेते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि जो लुक दूसरे पर जच रहा है वो आप पर भी अच्छा लगे। दरअसल आपके चेहरे की बनावट, स्किन टेक्चर, बियर्ड ग्रोथ और चेहरे के दूसरे फीचर्स भी तय करते हैं कि आप पर कौन सा लुक ज्यादा सूट होगा। ऐसे में अगर आप अभी तक कन्फ्यूज हैं कि आप कौन से लुक में ज्यादा हैंडसम नजर आएंगे, तो ये चीजें अपने फेस में नोटिस करें और उसी हिसाब से अपना लुक सिलेक्ट करें।

फेशियल स्किन का टेक्चर नोटिस करें

सबसे पहले अपने फेस की स्किन का टेक्चर नोटिस करें। अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स और टेक्चर साफ नजर आता है, तो बियर्ड रखना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें स्किन के ये छोटे-छोटे इम्परफेक्शन छिप जाते हैं। वहीं अगर आपके फेस की स्किन एकदम क्लियर और स्मूद टेक्चर वाली है, तो क्लीन शेव लुक रखा जा सकता है।

बियर्ड शैडो पर दें ध्यान

कुछ पुरुषों के चेहरे पर शेविंग करने के बाद भी हल्के काले निशान दिखाई देते हैं, जिन्हें बियर्ड शैडो कहते हैं। कुछ पुरुषों की हेयर फॉलिकल्स थिक होती हैं, जिस वजह ये बियर्ड शैडो नजर आती है। अगर आपके साथ भी यही होता है, तो बियर्ड नेचुरली आप पर अच्छी लगेगी। वहीं अगर शेव करने के बाद आपकी स्किन साफ और एकसमान नजर आती है, तो क्लीन शेव लुक आराम से रखा जा सकता है।

चेहरे के एक्सप्रेशन्स को समझें

आपके चेहरे के एक्सप्रेशन्स भी आपके लुक को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आपके चेहरे के एक्सप्रेशन्स शांत और सॉफ्ट हैं, तो क्लीन शेव लुक आप पर अच्छा लग सकता है। वहीं, अगर आपके चेहरे के फीचर्स और एक्सप्रेशन्स थोड़े स्ट्रॉन्ग हैं, तो बियर्ड रखने से आपका लुक ज्यादा डिफाइंड और शार्प नजर आएगा।

अपनी आईब्रो पर गौर करें

अपना लुक तय करने से पहले अपनी आईब्रो की ग्रोथ को भी नोटिस करें। अगर आपकी आईब्रो काफी घनी हैं, तो लुक को बैलेंस रखने के लिए बियर्ड का चुनाव कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी आईब्रो पतली हैं तो क्लीन शेव लुक आप पर बढ़िया लग सकता है।

ये ग्रूमिंग टिप्स रखें ध्यान

  • क्लीन शेव पसंद करते हैं, तो पहले शेविंग का सही तरीका अपनाएं। पहले चेहरे के बालों को गीला करने के बाद ही हल्के हाथों से बालों की ग्रोथ की दिशा में शेव करें।
  • बियर्ड बढ़ा रखी है, तो उसे समय-समय पर ट्रिम करें। गर्दन के आसपास के एक्ट्रा बाल हटाएं और साफ रखें।
  • जरूरी नहीं कि हमेशा एक ही स्टाइल रखें। अलग-अलग लुक ट्राई कर के देखें, ताकि आपको बेहतर पता चल सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN