Home मनोरंजन समाचार दीपिका पादुकोण को लॉन्च करने से पहले फराह खान ने दी थी...

दीपिका पादुकोण को लॉन्च करने से पहले फराह खान ने दी थी तगड़ी ट्रेनिंग, एक्टिंग सीखने भेजा, 10 दिन सेट पर बैठाया

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/ddsydfddfrd_1782186185079_1782186188542_ee748ed2-fcd2-4df3-8b65-437e58b85737.jpg

फराह खान ने हाल में बताया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को फिल्म ओम शांति ओम  में लेने से पहले तगड़ी तैयारी के लिए भेज दिया था। कथक ट्रेनिंग लेने से लेकार फराह ने भेजा था उन्हें एक्टिंग स्कूल। सेट पर भी आकर बैठने की दी गई थी सलाह।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से अपना डेब्यू किया था। दीपिका को फिल्मों में लॉन्च करने वाली फराह खान ने उन्हें फाइनल किया था। लेकिन दीपिका को इतनी आसानी से शाहरुख खान के साथ इतनी बड़ी फिल्म नहीं मिल गई थी। हाल में फराह खान ने बताया कि कैसे पहले उन्होंने अपनी लीडिंग हीरोइन दीपिका को एक्टिंग सीखने के लिए भेजा था, उन्हें कथक डांस की ट्रेनिंग दी गई उसके बाद भी 10 दिन सेट पर बुलाया गया था।

दीपिका को फराह ने ऐसे दी थी ट्रेनिंग

फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर काम आकर रही हैं। वो सेलेब्रिटी के घर जाकर उनके साथ खाना बनाने का वीडियो शेयर करती हैं। हाल में फराह एक्ट्रेस दीया मिर्जा के घर पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें शुरुआती फिल्मों के दौरान 27 से 28 घंटे काम करना होता था। कोई वैनिटी वैन नहीं, कोई ट्रेनिंग नहीं, स्क्रिप्ट और कहानी नहीं बताई गई थी। इस पर फराह खान ने कहा कि जब उन्होंने दीपिका पादुकोण को फिल्म ओम शांति ओम के लिए कास्ट किया था तो पहले उन्हें अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल भेज दिया गया था। दीपिका ने हीरोइन बनने से पहले कुछ महीने एक्टिंग की क्लासेज लीं।

फराह ने भेजा था कथक क्लासेज

फराह ने आगे कहा, ‘मैंने उसे कथक क्लासेज के लिए भेजा। फिर बहुत सारे लुक टेस्ट हुए। उसके बाद उसका शूट 10 दिन बाद शुरू हुआ। मैंने उसे बोला कि 10 दिन तुम्हे सिर्फ सेट पर आना है सिर्फ ये देखने के लिए कि शाहरुख कैसे काम कर रहे हैं। श्रेयस क्या कर रहे हैं। बस हर दिन आ कर बैठों और सब देखो।’ दीया ने आगे कहा कि इन सब से कितना असर पड़ता है।

दीया मिर्जा इन प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

फराह खान के इस व्लॉग में दीया मिर्जा ने बताया कि वो जब सलमान खान के साथ कर रही थिन्ताब उन्होंने कहा था कि एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी। ये बात सुनते ही फराह हंस पड़ी। एक्ट्रेस ने आगे जैकी श्रॉफ के बारे में भी बात कि कैसे वो हर कुछ महीनों में इंडस्ट्री के तमाम सीनियर एक्टर्स के लिए एक पार्टी का आयोजन करते हैं। उस पार्टी में वहीदा रहमान समेत कई गुजरे जमाने के कलाकार शामिल होते हैं। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बेटे के जन्म के बाद कई सारी फिल्मों की कहानियों, स्क्रिप्ट राइटिंग पर काम किया है। वो OTT के शो और फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल में उन्होंने सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ इक्का की शूटिंग खत्म की है। एक्ट्रेस आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने दिखेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN