Home LIFESTYLE NEWS HINDI शाइन या डल? एल्युमिनियम फॉयल की सही साइड को लेकर दूर करें...

शाइन या डल? एल्युमिनियम फॉयल की सही साइड को लेकर दूर करें गलतफहमी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय घरों में खाना पैक करने के लिए किया जाता है। हालांकि, बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज करते हैं कि ऊपर की तरफ शाइन या डल किस साइड को रखें। ऐसे में सही साइड को लेकर यहां दूर करें गलतफहमी।

Which is the correct side of aluminum foil

एल्युमिनियम फॉयल की सही साइड कौन सी होती है

पुराने समय में जब भी कोई घर से खाना पैक करवाकर साथ ले जाता था तो रोटिकों को सब्जी में लगने से बचाने या डिब्बे में डायरेक्ट रखने के बजाए उन्हें अखबार में लपेट दिया जाता था। वक्त के साथ-साथ चीजें बदलीं तो लोगों को मालूम हुआ कि अखबार में लपेटी गई रोटियों पर अखबार की स्याही लग जाती है। इस स्याही में मौजूद खतरनाक केमिकल और हानिकारक बैक्टीरिया गर्म रोटी के संपर्क में आकर खाने में मिल जाते हैं, जिससे सेहत को गंभीर नुकसान होता है। इस नुकसाने से बचने के लिए अधिकतर भारतीय घरों में खाना पैकिंग के लिए आज एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि ये रोटी-पराठे पैक करने का सेफ तरीका है और इसमें पैक रोटियां लंबे समय तक गर्म रहती हैं। जो लोग सालों से फॉइल का इस्तेमाल करते आ रहे हैं अक्सर वह भी इसे यूज करने के तरीके को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। दरअसल, फॉइल एक तरफ से डल और एक तरफ से शाइन दिखता है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि शाइन वाली साइड ऊपर रहती है तो कुछ कहते हैं कि ये नीचे रहती है। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं तो यहां इसे दूर करें। जानिए एल्युमिनियम फॉयल की सही साइड कौन सी है।

एल्युमिनियम फॉयल की सही साइड कौन सी है?

एल्युमिनियम फॉयल या सिल्वर फॉयल हवा, नमी, रोशनी और बैक्टीरिया को खाने तक पहुंचने से रोकता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा और गर्म बना रहता है। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि किस साइड में खाने को पैक करना चाहिए। अगर आपको भी ऐसी कोई कंफ्यूजन है या कोई गलतफहमी है तो इसे दूर कर देते हैं। दरअसल, खाना पैक करने के लिए एल्यूमिनियम फॉइल की चमकीली या मैट किसी भी तरफ में खाना रखा जा सकता है। दोनों तरफ सामान्य फॉइल में लगभग एक ही तरह से काम करती हैं। बस अगर फॉइल पर नॉन स्टिक लिखा है, तो पैकेट पर दिए निर्देश के अनुसार नॉन स्टिक वाली तरफ खाना रखें।

इन बातों का रखें ख्याल

  • खाना पैक करने के लिए फॉयल में खाना अच्छी तरह लपेटें।
  • ओवन में बेकिंग या रोस्टिंग के दौरान ट्रे को फॉयल से ढक सकते हैं।
  • बचे हुए खाने को ढककर फ्रिज में रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बहुत एसिडिक या नमकीन चीजें (जैसे नींबू, टमाटर, अचार) लंबे समय तक सीधे फॉयल में न रखें।
  • माइक्रोवेव में सामान्य एल्युमिनियम फॉयल न इस्तेमाल करें, जब तक के निर्देश स्पष्ट रूप से अनुमति न दें।
  • बहुत उबलता हुआ या ज्यादा गर्म खाना सीधे फॉइल में घंटों तक रखने से बचें।

फॉयल के अलावा रोटी पैक करने के सही ऑप्शन

फॉयल में रोटियां पैक करने के अलावा कोई सुरक्षित ऑप्शन खोज रहे हैं तो रोटियों को हमेशा साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। इसके अलावा आप अखबार की बजाय फूड-ग्रेड पेपर यानी बटर पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। माना जाता है कि फॉइल की तरह इसमें रोटियों को गर्म नहीं रखा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN