Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को प्रोड्यूसर्स क्यों दे रहे थे ब्लैंक चेक? बोले- मैंने...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को प्रोड्यूसर्स क्यों दे रहे थे ब्लैंक चेक? बोले- मैंने तय किया…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/NaSiddi_1778573326266_1778573330309_1789367472393_5307e40d-5224-4d17-a97a-de9dfe3d3f62_8dfca50b-e802-4858-baa1-07c26912f0df_bab847d4-a55b-4243-90fd-2a479418eaeb.jpg

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी एक ऐसी फिल्म की बात की जिसके बाद वो खुद को स्टार समझने लगे थे। फिल्ममेकर्स उन्हें ब्लैंक चेक दे जाते थे। 200 स्क्रिप्ट होती थीं उनके पास।

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का एक अलग ही फैंडम है। उनकी एक्टिंग की दीवानगी आज के युवाओं से लेकर पिछले समय तक के लोगों में फैली हुई है। एक्टर ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से अपनी अलग पहचान बनाई और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ ने तो जैसे उन्हें एक्टिंग का स्टार बना दिया। अब हाल में नवाज़ुद्दीन ने बताया कि एक फिल्म के बाद वो इतने पॉपुलर हो गए थे कि उनके घर मेकर्स ब्लैंक चेक लेकर आते थे। 200 स्क्रिप्ट्स पड़ी रहती थीं। उस समय एक्टर ने अपने काम में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और समय लिया।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को मिले थे ब्लैंक चेक

NDTV के साथ बातचीत में नवाज़ुद्दीन ने बताया कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी। वो खुद को स्टार समझने लगे थे। एक्टर ने कहा, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद, मुझे कम से कम 200 फिल्मों की स्क्रिप्ट आई। ब्लैंक चेक मेरी टेबल पर पड़े रहते थे। लोग कहते थे कि ये रही स्क्रिप्ट और ये रहा ब्लैंक चेक। आपको जितने भी पैसे चाहिए भर दीजिए, हमें जो डेट्स दे दीजिए जो आपके पास अवेलेबल है।’

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को सेक्रेड गेम्स में पसंद किया गया

आगे नवाज ने कहा कि कि उन्होंने एक भी स्क्रिप्ट नहीं उठाई, मुझे उनमें से कोई भी पसंद नहीं आई थी। मैंने तय किया कि मैं सही स्क्रिप्ट का इंतजार करूंगा। मैं सालों से काम का इंतजार कर रहा था, तो मुझे लगा एकाध साल और इंतजार कर लेता हूं।’ हालांकि उन्हें ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ा और कई अच्छे प्रोजेक्ट मिल गए। इसके बाद उन्हें वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में देखा गया था।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी थी छाप

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल का किरदार निभाया था। इस क्राइम, थ्रिलर फिल्म के दो पार्ट रिलीज किए गए थे जो आज भी नए फिल्म मेकर्स के लिए बड़ा उदारहण माना जाता है। नवाज के किरदार में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी। इसके बाद एक्टर को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में एक और शानदार किरदार में देखा गया था।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेस्ट परफॉरमेंस

नवाज ने अपने करियर के शुरुआत में जूनियर आर्टिस्ट से लेकर सपोर्टिंग किरदार निभाए। उनकी एक्टिंग की दीवानगी ऐसी दिखी कि आज वो इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट एक्टर में गिने जाते हैं। एक्टर की बेस्ट परफॉरमेंस की बात करें तो गैंग्स ऑफ वासेपुर और सेक्रेट गेम्स के अलावा लंच बॉक्स, मंटो, बदलापुर, रमन राघव, कहानी, मॉम, सीरियस मैन जैसी फिल्मों में पसंद किया गया था।

तुम्बाड 2 में जबरदस्त किरदार निभाएंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

आने वाले दिनों में नवाज नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। एक्टर को फिल्म आलिया भट्ट और सोहम शाह के साथ फिल्म तुम्बाड 2 में देखा जाएगा। साल 2018 में आई हॉरर फिल्म तुम्बाड का दूसरा पार्ट इसी साल अनाउंस हुआ है। बताया जा रहा है कि दूसरा पार्ट बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। मुंबई के 7 से 8 एकड़ में फैले एरिया में ग्रैंड सेट बनाया गया है। इस हिस्से में पूरा शहर बनाया गया है। इस सीक्वल का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये अब तक की सबसे बड़ी हॉरर फिल्म होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN