Source :- LIVE HINDUSTAN
पालक का सीजन आ गया है और अधिकतर लोग इससे पालक पनीर खाना पसंद करते हैे। ऐसे में यहां सीखिए बिना पीसे पालक पनीर की सब्जी बनाने का तरीका। इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों काफी अलग होता हैं।
पालक का सीजन आ गया है और इसे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है तभी एक्सपर्ट्ंस रोजाना के खाने में इसे शामिल करने की सलाह देते हैं। वैसे तो पालक से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती हैं लेकिन पालक-पनीर को लोग सबसे ज्यादा बनाना और खान पसंद करते हैं। सभी लोग पालक पनीर को बनाने के लिए पालक को पीसते हैं और फिर पनीर के टुकड़े डालते हैं। जबकि यहां बताए तरीके में आपको ऐसा नहीं करना है। यहां बताई रेसिपी में पालक पनीर बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है। सीखिए कैसे बना सकते हैं क्रीमी पालक पनीर।
नए ट्विस्त के साथ पालक पनीर बनाने की सामग्री
– 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल (बेस के लिए)
– 1 बड़ा प्याज तले हुए
– 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
– आध छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
– 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
– आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
– 120g टमाटर की प्यूरी
– स्वादानुसार नमक
– 220–250g कटा हुआ पालक
– 200g नरम पनीर
– आधा कप गर्म पानी (ब्लेंड करने के लिए)
– ताजे धनिये के पत्ते
तड़का के लिए आपको चाहिए
– 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
– 3 से 4 छोटा चम्मच जीरा
– 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
– 4-5 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई
नए ट्विस्त के साथ पालक पनीर बनाने का तरीका
थोड़ी बहुत करें तैयारी
- इसके लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर लंबे पतले स्लाइस में काट लें।
- इसके अलावा पालक को भी काटकर अच्छे से पानी कम से कम 4 से 5 बार धा लें।
- पनीर को पानी से धोकर एक तरफ रख लें।
- ताजे टमाटर की प्यूरी बना लें।
- अदरक और लहसुन को अच्छी तरह से छीलकर ब्लेंड कर लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
कुकिंग के स्टेप्स
1) पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल गरम करें। फिर कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।
2) फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी खुशबू आने तक भूनें। इसे इतना भूनें की अदरक और लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाए।
3) इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और गरम मसाला डालें। फिर थोड़ी देर पकाएं।
4) मसाले भुन जाएं तो इसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालें। गाढ़ा और चमकदार होने तक इस भी पकाएं।
5) अब कटा हुआ पालक डालें और 2–3 मिनट तक नरम होने तक पकने दें। इस पकाने के लिए आंच धीमी कर दें।
6) अब पनीर को गर्म पानी के साथ एकदम मुलायम और सिल्की होने तक ब्लेंड करें।
7) फिर पनीर सॉस को पालक के मिक्स में मिलाएं। बस 1 से 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
8) अब तड़के लगाएं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल गरम करें। इसमें जीरा, लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने दें। फिर आंच बंद करें अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत करी के ऊपर डालें।
9) ऊपर से धनिये के पत्ते डालें और चावल या रोटी के साथ गरमा-गरम परोसें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



