Home LIFESTYLE NEWS HINDI नवंबर में बनने वाली हैं दुल्हन तो ट्राई करें ये DIY फेस...

नवंबर में बनने वाली हैं दुल्हन तो ट्राई करें ये DIY फेस मास्क, चांद सा निखरेगा चेहरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवंबर में शादी है तो आपको अपनी स्किन का खूब ख्याल रखना चाहिए। यहां हम एक DIY फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे आसानी से घर पर बनाकर लगाया जा सकता है। यहां सीखिए कैसे बनाएं फेस पैक।

हर दुल्हन की एक ही ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी के दिन उसकी त्वचा चांद की तरह चमके, बेदाग और खूबसूरत नजर आए। क्योंक मेकअप भी तभी खिलकर नजर आता है जब त्वचा अंदर से निखरी और स्वस्थ हो। यही वजह है कि शादी से पहले दुल्हन अपनी स्किन को साफ करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट्स लेती हैं जिससे स्किन को साफ करने के साथ ही ग्लो पाने में मदद मिलती है। लेकिन कुछ नेचुरल चीजें भी वही ट्रीटमेंट्स वाला रिजल्ट पाने में मदद कर सकती हैं। यहां हम एक रेमेडी बता रहे हैं जिसे अपनाकर स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है जो घर पर आसानी से मिल जाएंगे। सीखिए दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए DIY फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका।

दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए DIY फेस मास्क बनाने की सामग्री

-ओट्स का आटा

-एक चुटकी भुनी हुई हल्दी

-दही या गुलाब जल

DIY फेस मास्क बनाने की विधि

इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। इसे पीसने के बाद एक फाइन पाउडर बनना चाहिए। अब एक तवे पर हल्दी को डालें और इसे अच्छी तरह से भूनें। हल्दी को इतना भूनना है कि वो काले रंग की हो जाए। पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को बताई गई मात्रा में एक कटोरी में मिला लें और फिर इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें दही या फिर गुलाब जल मिला दें। दोनों में से कोई एक अपनी स्किन के मुताबिक मिला दें। फेस पैक तैयार है।

इस्तेमाल कैसे करें

इस पेस्ट को लगाने के लिए सबसे पहले साफ त्वचा पर इसकी एक पतली परत लगाएं और ध्यान रहे कि यह आंखों में न जाए। मास्क के पूरी तरह सूखने से पहले ही इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

इन सामग्रियों के फायदे

ओट्स का आटा: ओट्स त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये त्वचा को आराम पहुंचा सकते हैं और प्राकृतिक सुरक्षा परत को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा ओट्स रूखेपन और खिंचाव को कम करने में मदद करता है।

भुनी हुई हल्दी: भुनी हुई हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये हल्की रेडनेस और सूजन को शांत करने में मददगार हो सकती है। त्वचा को स्वस्थ दिखने में मदद कर सकती है।

दही: दही स्किन के लिए एक अच्छा प्राकृतिक स्किनकेयर ऑप्शन है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो हल्की एक्सफोलिएशन में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN