Home rss world hindi नहीं रुकेगी खूनी जंग; नए साल पर तबाही मचाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान...

नहीं रुकेगी खूनी जंग; नए साल पर तबाही मचाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को दे दी धमकी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी से ही जंग जारी है। दोनों देशों के बीच कूटनीति के जरिए शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर नए साल तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो उस पर दोबारा सैन्य हमला करेंगे। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने रविवार को यह चेतावनी दी। ट्रंप ने बातचीत को लेकर ईरान के रवैय की भी आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि तेहरान के अधिकारी बात घुमाने में माहिर हैं। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच बीते फरवरी महीने से ही जंग जारी है। कतर, ओमान और पाकिस्तान जैसे देशों की मध्यस्थता के बाद भी कोई शांति समझौता नहीं हो पाया है। दोनों ओर से अब भी हमले जारी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ईरान हर समय सिर्फ बात करते रहता है। वे केवल बात ही करते हैं, जिसका ठोस नतीजा नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ईरानी टैंकर नाकेबंदी को नहीं तोड़ेंगे। अगर वे नाकेबंदी को तोड़ते हैं तो वे भी ईरान की नौसेना की तरह समुद्र की तलहटी में होंगे।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कायम

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बना हुआ है। ट्रंप कई बार बातचीत में ईरान की ओर से रखी जा रही शर्तों पर असंतोष जता चुके हैं। इससे एक दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि अगर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप उचित शर्तें स्वीकार कर ले तो होर्मुज को फिर से खोलना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। अराघची ने कहा कि संकट के समाधान के लिए वॉशिंगटन को अपनी गलतियां स्वीकार करनी होंगी और उसे पहले किए गए अपने सभी वादों को पूरा करना होगा।

ईरान दिखा रही अपनी शक्ति

इस बीच ईरान शांत नहीं बैठा है। हाल ही ईरान ने अपनी उन्नत मिसाइल प्रणालियों, अंडरग्राउंड सैन्य ठिकानों और दोहरी मिसाइल प्रक्षेपण प्रणाली का प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के जरिए ईरान ने संकेत दिया है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों तथा बढ़ते आर्थिक दबाव के बावजूद उसकी सैन्य क्षमताएं काफी मजबूत हैं।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल माजिद मौसवी के साथ एक अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकाने का दौरा किया। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की 15 नवंबर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि कई महीनों तक अमेरिका और इजरायल से युद्ध लड़ने के बावजूद ईरान के पास अब भी 1,500 से 2,500 बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN