Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/15_june_Alka_yagnik_1781524312370_1781524316291_3a5e7c20-04bc-4264-9351-fc35bdbf5305.jpgअलका याग्निक की लव स्टाेरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपने परिवार से लड़कर नीरज कपूर से शादी की थी और शादी के बाद से ही वो अपने पति से अलग रह रही हैं।
दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वालीं दिग्गज गायिका अलका याग्निक के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आपको उनके पति का नाम पता है? नहीं! आइए हम बताते हैं। अलका याग्निक ने साल 1989 में बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि शादी के 36 साल बाद भी यह कपल एक-दूसरे से अलग रहता। नहीं, नहीं, दोनों का तला नहीं हुआ है और न ही कोई मनमुटाव हुआ है। फिर क्यों? आइए बताते हैं।
कौन हैं अलका याग्निक के पति नीरज कपूर?
अलका याग्निक के पति का नाम नीरज कपूर है। नीरज एक बिजनेसमैन हैं और मेघालय की राजधानी शिलांग के रहने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि नीरज शिलांग से रहकर ही अपना पूरा बिजनेस संभालते हैं।
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि नीरज कपूर के साथ उनका रिश्ता कोई नया नहीं था, बल्कि दोनों परिवारों के बीच पहले से कनेक्शन था। अलका ने दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘नीरज की आंटी मेरी मम्मी की क्लासमेट थीं। नीरज से मेरी पहली मुलाकात उन्हीं के घर पर हुई थी। धीरे-धीरे हम दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर रात-रात भर फोन पर बातें करने का सिलसिला शुरू हुआ और जब फोन का भारी-भरकम बिल आया तब जाकर मां को इस अफेयर का पता चला।’ लेकिन तब तक अलका फैसला कर चुकी थीं कि वो शादी करेंगी तो सिर्फ नीरज से।
शादी के खिलाफ क्यों थे घरवाले?
जब शादी की बात आई, तो अलका के माता-पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। दरअसल, नीरत शिलांग में सेटल थे और अलका अपने सिंगिंग करियर के पीक पर थीं, जिसके लिए उनका मुंबई में रहना बेहद जरूरी था। ऐसे में घरवालों का कहना था कि एक मुंबई में रहेगा और दूसरा शिलांग में, तो यह शादी कैसे चलेगी? हालांकि, अलका और नीरज की जिद के आगे दोनों परिवारों को झुकना पड़ा और साल 1989 में दोनों की शादी हो गई।
37 साल से अलग रह रहे हैं कपल?
शादी के बाद वही हुआ जिसका डर अलका के माता-पिता को था। दोनों चाहकर भी कभी एक छत के नीचे परमानेंट नहीं रह पाए। शुरुआत में दोनों ने तय किया था कि अलका एक महीने के लिए शिलांग जाएंगी और नीरज एक महीने के लिए मुंबई आएंगे। लेकिन 1989 में शादी के तुरंत बाद अलका का करियर इतनी तेजी से चमका कि उनके लिए एक दिन के लिए भी मुंबई छोड़ना नामुमकिन हो गया। अलका ने बताया कि 1990 में उनकी बेटी सायशा का जन्म हुआ और उसके ठीक बाद जनवरी 1991 में उनका गाना ‘एक दो तीन’ ब्लॉकबस्टर हो गया।
अलका को चिढ़ाते हैं नीरत
उन्होंने माना, ‘फिर मेरा करियर अचानक इतनी तेज़ी से आगे बढ़ा कि मेरे लिए मुंबई से एक दिन के लिए भी दूर जाना नामुमकिन हो गया। मेरे पति हमेशा कहते हैं कि मैं तुम्हारे करियर के लिए तो लकी हूं, लेकिन अपने करियर के लिए अनलकी। यह मेरी गलती थी। मैंने उनसे वादा किया था।’
दूरियों के बावजूद अटूट है रिश्ता
अलका याग्निक मानती हैं कि पूरी जिंदगी अलग-अलग शहरों में रहने की वजह से कभी-कभी जब वो मिलते हैं, तो एक-दूसरे को फिर से समझने में दो-चार दिन लग जाते हैं। लेकिन इन दूरियों ने उनके रिश्ते को कमजोर नहीं किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







