Source :- LIVE HINDUSTAN
बाजार में शानदार शुरुआत के बाद एलसीसी प्रोजेक्ट्स के शेयर धड़ाम बोले हैं। 31 पर्सेंट से ज्यादा फायदे वाली लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 10 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। एलसीसी प्रोजेक्ट्स के शेयर लिस्टिंग के ठीक बाद गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट टूटकर 172.75 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर NSE में 10 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 170.10 रुपये पर बंद हुए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 146 रुपये था।
31% से ज्यादा के फायदे के साथ हुई शेयरों की लिस्टिंग
एलसीसी प्रोजेक्ट्स (LCC Projects) के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 31.43 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 191.90 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 29.45 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 189 रुपये पर लिस्ट हुए। एलसीसी प्रोजेक्ट्स के आईपीओ का टोटल साइज 427 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 सितंबर को खुला था और यह 11 सितंबर तक ओपन रहा।
IPO पर लगी 49 गुना से ज्यादा बोली
एलसीसी प्रोजेक्ट्स (LCC Projects) का आईपीओ टोटल 49.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 26.34 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 64.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एलसीसी प्रोजेक्ट्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 78.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 102 शेयर थे। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को एक लॉट के लिए 14,892 रुपये का निवेश करना पड़ा।
क्या करती है LCC प्रोजेक्ट्स
एलसीसी प्रोजेक्ट्स (LCC Projects) की शुरुआत साल 2017 में हुई है। कंपनी इरिगेशन एंड वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स सेगमेंट में इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज ऑफर करती है। कंपनी ने डैम, बैराज, हाइड्रोलिक स्ट्रक्चर्स, कैनाल्स, पाइप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स, लिफ्ट इरिगेशन वर्क्स, वाटर सप्लाई स्कीम्स और दूसरे ईपीसी प्रोजेक्ट्स जैसे प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी की ऑर्डर बुक में 103 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 31 मार्च 2026 तक कंपनी में 2093 परमानेंट एंप्लॉयीज थे।
IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
एलसीसी प्रोजेक्ट्स (LCC Projects), आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल इक्विपमेंट खरीदने, अपनी कुछ उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि अब 89.9 पर्सेंट रह गई है। एलसीसी प्रोजेक्ट्स में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 10.10 पर्सेंट हो गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




