Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फराह खान ने फोटोग्राफर्स को लिया आड़े हाथों, बोलीं- ‘भाई ने बोला...

फराह खान ने फोटोग्राफर्स को लिया आड़े हाथों, बोलीं- ‘भाई ने बोला पीछे से नहीं लेने का’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/Farah_Sa_1790772649712_1Vz9_1790772653447_RQNV_8e2f1e96-b421-49b9-8d7a-944208dba179_Z6D1.jpg

Bigg Boss 20 Farah Khan: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में सलमान खान ने जो हिदायत ट्रोल्स को दी थी, उसी को फराह खान ने अपने अंदाज में फोटोग्राफर्स को याद दिलाया।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 20 में जब ट्रोल्स को लताड़ा तो सेलेब्रिटीज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तमाम एक्टर्स, फिल्ममेकर्स ने सलमान खान का सपोर्ट किया। सलमान खान ने पीछे से एक्ट्रेसेज की तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर्स से लेकर उन्हें बॉडी शेम करने वाले ट्रोल्स तक को खरी-खोटी सुनाई। सलमान की वार्निंग का असर भी दिखना शुरू हो गया है। फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में जब रास्ते से गुजर रही थीं तो फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। फराह ने पोज दिया, लेकिन जब वह जाने लगीं तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को आगाह किया की पीछे से तस्वीरें नहीं खींचें।

फराह खान ने ठिकाने लाया दिमाग

सलमान खान ने ट्रोल्स और फोटोग्राफर्स की मनमानी और बेहुदे रवैये के खिलाफ जो मुहिम शुरू की है, उसे भले ही जमीनी तौर पर लागू होने में वक्त लगे, लेकिन फराह खान ने तय किया है कि वह लोगों को भाईजान की हिदायत भूलने नहीं देंगी। फराह खान हाल ही में जब एक सलून के बाहर स्पॉट की गईं तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को वहीं पर याद दिलाया कि सलमान खान ने क्या कहा था। फराह खान सलून की तरफ जा रही थीं जब उन्होंने नोटिस किया कि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।

टर्न करो का मतलब बताऊं अभी?

फराह खान ने रुककर पोज दिया और फिर जब वह आगे बढ़ने वाली थीं, तो उससे पहले रुककर फोटोग्राफर्स से कहा, “सलमान भाई ने बोला पीछे से नहीं लेने का।” फराह खान ने सख्त लहजे में फोटोग्राफर्स को समझाया और कहा कि वो कैमरा दूसरी तरफ घुमाएं। कुछ फोटोग्राफर्स होशियार बनने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने पूछा- मतलब? इस पर फराह खान ने कहा- टर्न करो का मतलब बताऊं अभी? टर्न करो का क्या मतलब होता है? यह कहते हुए फराह खान ने बस एक कदम बढ़ाया और फोटोग्राफर्स ने रिकॉर्डिंग बंद कर दी।

सलमान खान ने शो में क्या कहा?

सलमान खान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में फोटोग्राफर्स को जमकर लताड़ा था। सलमान खान ने कहा, “आपको पता है आजकल एक ट्रेंड चल गया है, कि गाड़ी से निकलते वक्त कैमरा यहां (जांघ के पास), और में बैठते वक्त कैमरा यहां (हिप के पास) रखते हैं। ताकि उन्हें एक हिप शॉट मिल जाए, एक जांघों का शॉट मिल जाए, पीछे से जो शॉट लेते हैं वो किसी भी हीरोइन या लड़की को अच्छा नहीं लगता है। कुछ होंगी जिन्हें फर्क नहीं पड़ता होगा। लेकिन उनका क्या जिन्हें ये पसंद नहीं है।” सलमान ने इस तरह के और भी कई मुद्दों पर आवाज उठाई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN