Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख खान की किंग से पंगा नहीं लेना चाहती शक्ति शालिनी? जानें...

शाहरुख खान की किंग से पंगा नहीं लेना चाहती शक्ति शालिनी? जानें विशाल जेठवा ने क्या कहा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/vjk_1790774721739_GfUm_1790774744245_Hq7u_2c2c48e2-4772-4b8f-ac98-c4b4103df895_cneQ.jpg

शाहरुख खान की फिल्म किंग का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे और अब फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। हालांकि ऐसा कहा जा रहा था कि इस मूवी का फिल्म शक्ति शालिनी से क्लैश हो सकता है।

शाहरुख खान की फिल्म किंग उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म है। अब इस फिल्म का शक्ति शालिनी से क्लैश होने वाला था क्योंकि शक्ति शालिनी भी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि इस बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबर जैसे ही आई तो फिर ऐसी खबर आने लगी कि अनीत पड्डा और विशाल जेठवा की फिल्म शक्ति शालिनी के मेकर्स फिल्म को पोस्टपोन करने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि ये मूवी 2027 में रिलीज हो।

विशाल ने क्या कहा

अब इस बारे में जब विशाल जेठवा से पूछा गया तो उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, ‘मैंने भी ऐसे रूमर्स सुने हैं।’

खैर विशाल के इस स्टेटमेंट से तो यही लग रहा है कि हो सकता है कि शक्ति शालिनी की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया जाए।

विशाल और अनीत साथ में काम कर चुके हैं काम

बता दें कि अनीत और विशाल इस फिल्म से पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म सलाम वेंकी में काम किया है। इस फिल्म में काजोल भी लीड रोल में थीं। हालांकि इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

शक्ति शालिनी की स्टार कास्ट

शक्ति शालिनी की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य सरपोतदर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनीत, विशाल के अलावा नाना पाटेकर, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास भी हैं।

वहीं किंग की बात करें तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख एक ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। लास्ट शाहरुख फिल्म डंकी में नजर आए थे जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिला था।

किंग की पूरी स्टार कास्ट

किंग की बात करें तो इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं।

दीपिका-शाहरुख की साथ में छठी फिल्म

इस फिल्म के जरिए शाहरुख पहली बार बेटी सुहाना के साथ काम करने वाले हैं। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। वहीं दीपिका के साथ शाहरुख की ये छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, जवान, पठान में साथ काम कर चुके हैं।

दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख और दीपिका की साथ में सभी फिल्में हिट रही हैं। वहीं कुछ तो ब्लॉकबस्टर रही हैं। तो अब देखते हैं कि दोनों की फिल्म किंग क्या कमाल करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN