Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फराह खान बोलीं-मैं खुद रामयाण और महाभारत की भक्त हूं; फहाद अहमद...

फराह खान बोलीं-मैं खुद रामयाण और महाभारत की भक्त हूं; फहाद अहमद ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ को बताया रामायण

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/23/1200x900/ertrgcc_1795433639187_MoTV_1795433645929_M15h_71f894b1-a08b-4668-b279-93298d20f1de_G9xD.jpg

फराह खान के नए वीडियो में फहाद अहमद ने उनकी फिल्म ‘मैं हूं ना’ को रामायण बताया है। उन्होंने ट्विटर ट्रेंड की बात करते हुए कहा कि उस फिल्म में भी मां ने वनवास भेजा था। 

फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के हर एपिसोड में किसी न किसी सेलेब्रिटी के घर में कुकिंग करते हुए नजर आती हैं। इस बार उन्हें स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद के साथ उनके घर में देखा गया। फराह,स स्वरा से मिलने उनके चेंबूर वाले घर में पहुंची थीं। यहां स्टार कपल ने अपने घर के द्वार कसाथ निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। फराह ने बताया कि उनकी फिल्म ‘मैं हूं न’ भी एक तरह की रामायण थी। और वो खुद भी रामायण और महाभारत की भक्त रही हैं।

फहाद अहमद- फराह खान की फिल्म मैं हूं ना रामायण थी

फहाद अहमद जब फराह से मिले तो उन्होंने उनकी फिल्म ‘मैं हूं ना’ के बारे में बात की। फहाद ने कहा, ‘मैं हूं ना’ ट्विटर पर अलग ही कुछ चल रहा है। तो वो रामायण थी। उसमें सुनील शेट्टी राघवन यानी रावन था। शाहरुख खान, राम और जायद खान लक्ष्मण। और उनकी मां को भी दिखाया है कि वो उनको वनवास के लिए भेज देती है।’ आगे फराह कहती हैं कि वो खुद भी बहुत बड़ी रामायण और महाभारत की भक्त रही हैं।

फरहा ने स्वरा भास्कर की डांसिंग स्किल पर कसा तंज

आगे फराह ने स्वरा खान की टांग खींचते हुए फिल्म वीरे दी वेडिंग के गाने तरीफा की शूटिंग का किस्सा याद किया। इस गाने में स्वरा भास्कर थीं जिन्हों फराह खान को कोरियोग्राफी पर डांस किया था। फराह ने तंज कसते हुए कहा कि उस गाने में बड़ी बड़े डांसर थे। ये सुनकर स्वरा और अहमद अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि, स्वरा ने बताया कि उन्होंने सही आउटफिट नहीं पहना था जिस वजह से वो अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पा रही थीं।

ऐसे हुई थी फहाद और स्वरा की मुलाकात

बातचीत के दौरान फहाद अहमद ने बताया कि उन्होंने स्वरा को सबसे पहले फिल्म रांझाना में बिंदिया के किरदार में देखा था। स्वरा ने आगे खुलासा किया कि उस समय फहाद की उम्र 14 साल थी। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र में बहुत फर्क है। इसका समर्थन करते हुए फराह ने स्वरा को इस बार पर गर्व करने को कहा। स्वरा ने बताया कि उन्हें हमेशा से ट्रोल किया जाता था। ट्रोल करने वालों में फहाद भी शामिल थे। फिर एक प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई। दोनों दिन में 14 घंटे बात करते थे। फिर स्वरा ने खुद ही पूछ लिया कि आखिर उनका रिश्ता क्या है। बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ, शादी और अब अब कपल एक बेटी के पेरेंट्स हैं। स्वरा अब भी अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती हैं।

स्वरा भास्कर के घर का टूर

फराह खान ने अपने चैनल पर स्वरा भास्कर के घर का टूर दिया। वो इतना बड़ा घर देखकर थोड़ा हैरान थीं। फराह ने कहा कि स्वरा ने सिर्फ 8 फिल्में की हैं और इतना बड़ा घर कैसे ले लिया। ये मजाकिया अंदाज में तंज था। यूट्यूब पर इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर ढाई लाख पहुंचने वाले हैं व्यूज।

टीवी शो में नजर आ रही हैं स्वरा

बता दें, पिछले साल स्वरा और फहाद को पति पत्नी और पंगा के शो में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। वहीं हाल में स्वरा को राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन में देखा गया। एक्ट्रेस के स्टैंड लेने के तरीके को ऑडियंस ने पसंद किया था। आगे आने वाले समय में स्वरा को नए प्रोजेक्ट में देखा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN