Source :- INDIATV NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए भारतीय समुदाय से मुलाकात पर खुशी जाहिर की। पीएम मोदी यहां ASEAN-इंडिया समिट में हिस्सा लेंगे।
दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध
पीएम मोदी ने कहा कि मनीला में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखे हुए हैं, बल्कि भारत और फिलीपींस को करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों की शानदार झलक देखने को मिली।
पीएम मोदी ने ‘लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख’ देखीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान ‘अगुसान की गोल्डन तारा’ और 9वीं-10वीं सदी के ऐतिहासिक ‘लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख’ की प्रतिकृतियां भी देखीं। उन्होंने इसे भारत और फिलीपींस के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया।
भांगड़ा की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ स्वागत
पीएम मोदी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बच्चों ने ‘पूर्ण कुंभ श्लोक’ का पाठ किया। इसके बाद बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बॉलीवुड और भांगड़ा की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आयोजन ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
ASEAN-इंडिया समिट में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी ने फिलीपींस के प्रेसिडेंट फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के बुलावे पर 23वें ASEAN-इंडिया समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। अपने जाने से पहले दिए गए बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ASEAN के साथ भारत का रिश्ता सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यता से जुड़े रिश्तों पर बना है। इतने सालों में ये ऐतिहासिक रिश्ते एक बड़ी पार्टनरशिप में बदल गए हैं, जिसमें व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी, समुद्री सहयोग, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच बातचीत शामिल है।
आने वाले ASEAN-इंडिया समिट की अहमियत बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने और इकोनॉमिक डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी और शेयर्ड प्रॉस्पेरिटी से जुड़े कॉमन गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए रीजनल लीडर्स के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़ें:
SOURCE : INDIATV NEWS




