Home - फोटो AI से बनी है या असली? बस यहां Upload करें, तुरंत...

फोटो AI से बनी है या असली? बस यहां Upload करें, तुरंत मिलेगा जवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

AI की मदद से बनाई गई तस्वीरें अब इतनी असली दिखती हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। चुनिंदा AI डिटेक्शन टूल्स की मदद से आप किसी फोटो की सच्चाई का पता लगा सकते हैं। 

आज के समय में AI इमेज टूल्स इतने एडवांस हो चुके हैं कि उनके बनाए फोटो और असली फोटो में अंतर करना पहले के मुकाबले काफी मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली कई फोटोज असली लगती हैं, लेकिन असल में उन्हें AI की मदद से बनाया या बदला गया होता है। ऐसे में किसी फोटो पर भरोसा करने या उसे शेयर करने से पहले यह चेक करना जरूरी है कि वह फोटो असल में कैमरे से ली गई है या AI से बनाई गई है।

अगर आपको किसी फोटो पर शक है, तो AI image detection टूल्स की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा सकती है कि तस्वीर AI से बनाई गई है या नहीं। AI image detection tool एक ऐसा ऑनलाइन टूल होता है जो किसी फोटो को एनालाइज करके यह अनुमान लगाने की कोशिश करता है कि उसे AI की मदद से बनाया गया है या किसी कैमरे से लिया गया है। ऐसे टूल्स फोटो के पिक्सल, पैटर्न्स, टेक्सचर, नॉइस और दूसरे विजुअल डीटेल्स का एनालिसिस कर सकते हैं।

कुछ टूल्स फोटो को AI-generated या likely AI-generated जैसी category में रखते हैं, जबकि कुछ प्रतिशत के रूप में रिजल्ट दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, कोई टूल बता सकता है कि फोटो के AI-generated होने की संभावना 80 प्रतिशत है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि फोटो 100 प्रतिशत AI-जेनरेटेड ही है।

AI Detection Tool से फोटो कैसे चेक करें?

सबसे पहले किसी भरोसेमंद AI image detection tool की वेबसाइट खोलें। ZeroGPT, Quillbot और GPT Zero ऐसे ही कुछ टूल्स हैं। वेबसाइट्स पर आमतौर पर Upload Image, Upload File, Analyze Image या इसी तरह का विकल्प दिखाई देता है।

  • जिस फोटो को चेक करना है उसे अपने फोन या कंप्यूटर से upload करें। कुछ tools image को drag-and-drop करने का विकल्प भी देते हैं।
  • फोटो upload होने के बाद Detect, Analyze या Check बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद tool तस्वीर को analyze करके अपना result दिखाएगा। Tool के हिसाब से result का format अलग हो सकता है।
  • कहीं AI-generated होने की probability दिखाई जाएगी, तो कहीं AI, Human या Mixed जैसी categories मिल सकती हैं।

Percentage Result को कैसे समझें?

अगर कोई टूल AI-generated probability दिखाता है, तो percentage को सीधे final proof ना मानें। उदाहरण के लिए, अगर किसी फोटो के लिए 90 प्रतिशत AI-generated result आता है, तो यह टूल का एनालिसिस है, कोई ऑफीशियल टूल नहीं।

इसी तरह अगर रिजल्ट 10 प्रतिशत या 20 प्रतिशत AI-generated आता है, तो इसका मतलब यह भी नहीं है कि फोटो पूरी तरह रियल है। अलग-अलग AI detectors एक ही फोटो को अलग-अलग तरीके से एनालाइज कर सकते हैं। ज्यादा भरोसेमंद verification के लिए एक ही फोटो को दो या तीन अलग-अलग tools में चेक करना काम का हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN