Source :- LIVE HINDUSTAN
बच्चों का टिफिन हो या लंच-डिनर में कुछ अलग हटके खाने का मन करे, आलू पुलाव एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इनका चटपटा स्वाद घर में हर किसी को पसंद आने वाला है। अक्सर लोगों को लगता है कि पुलाव बनाने के काफी टाइम लग जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मुश्किल से 20 मिनट में आप ये टेस्टी आलू पुलाव बनाकर रेडी कर सकते हैं और इसके लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं है। स्पाइसी रायते के साथ एक बार आपने ये आलू पुलाव खा लिए तो आपको पक्का बिरयानी की याद आ जाएगी। रेसिपी बहुत ही सिंपल है, बस छोटी-छोटी टिप्स आपको ध्यान में रखनी हैं। एकदम खिले-खिले और टेस्टी आलू पुलाव बनकर तैयार होंगे।
आलू पुलाव बनाने के लिए सामग्री
जब भी कुछ सिंपल लेकिन मजेदार खाने का दिल करे, ये चटपटे आलू पुलाव आप फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बड़े दाने वाले बासमती चावल (1 कप), तेल (3-4 चम्मच), प्याज (2), जीरा (1 चम्मच), चक्रफूल (आधा), लौंग (2), बड़ी इलायची (1), हरी इलायची (2), तेज पत्ता (2), आलू (2), अदरक-लहसुन पेस्ट (1 चम्मच), पीसे हुए मसाले (1 चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच नमक), कटा हुआ टमाटर (1), हरी मिर्च (3) और पानी (डेढ़ कप)।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



