Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/Madhuri_Dixit_Family__1793949544236_4SAb_1793949560872_z2UT_03b6a453-b2af-4ebe-b92c-502322a5c07f_92di.jpgइस वक्त हर तरफ दिवाली की धूम मची हुई है। आज हो या खास हर कोई दिवाली के जश्न में डूबे नजर आ रहा है। बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी का जश्न शुरू हो चुका है। बीते दिनों यानी 5 नवंबर को फेमस सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसी पार्टी में माधुरी दीक्षित भी अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। लेकिन पार्टी में माधुरी से कहीं ज्यादा किसी और ने सबका ध्यान खींचा। आइए जानते हैं कौन है वो?
परिवार संग पहुंची माधुरी
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बड़े बेटे अरिन नेने के साथ पहुंचीं। अरिन के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब वे एक साथ पब्लिकली सामने नजर आए। दोनों ने पपराजी को एक साथ साथ पोज दिया।
खूबसूरती में आज भी टक्कर देती हैं माधुरी
इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक में अरिन और खुशी को अपने माता-पिता, माधुरी और डॉ. नेने के साथ पोज देते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो इस मौके पर माधुरी गुलाबी एथनिक लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं, जबकि डॉ. नेने ने सफेद आउटफिट कैरी किया है। अरिन ने नीले रंग का कढ़ाई वाला शॉर्ट कुर्ता कैरी किया था। वहीं, खुशी काले लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया था। कानों में स्टेटमेंट ईयररिंग्स और सलीके से की गई स्टाइलिंग उनके पूरे लुक को पार्टी रेडी बना रही थी। अरिन और खुशी दोनों की जोड़ी काफी पसंद किया जा रहा है।
माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 1984 में फिल्म ‘अबोध’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। वहीं, साल 1988 में आई निर्देशक एन. चंद्रा की फिल्म ‘तेजाब’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसमें उन्होंने ‘मोहिनी’ का किरदार निभाया और रातों-रात स्टार बन गईं। 90 का दशक माधुरी दीक्षित के नाम रहा। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इस लिस्ट में ‘दिल’ (1990), ‘बेटा’ (1992), ‘हम आपके हैं कौन..!’ (1994), ‘दिल तो पागल है’ (1997), राम लखन (1989), परिंदा (1989), साजन (1991), खलनायक (1993), अंजान, और देवदास (2002) जैसी फिल्में शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



