Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/Tej_Pratap_1793944804883_tshl_1793944812155_OydU_e35bfe78-4480-4672-ad8e-86dc3e1dcd5c_p8oO.jpgराइज ऐंड फाल सीजन-2 में शहजाद पूनावाला के विजेता बनने के बाद तेज प्रताप यादव भड़क गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यहां भी वोट चोरी शुरू कर दी है।
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के रियलिटी शो ‘राइज ऐंड फॉलसीजन-2’ जीतने पर तेज प्रताप यादव भड़क गए हैं। तेज प्रताप ने इस निर्णय पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस शो का विजेता गौतम गुलाटी को होना चाहिए था। तेज प्रताप ने कहा कि भाजपाइयों ने उन्हें इनाम देने के लिए विनर बनवाया है। तेज प्रताप ने इस शो को लेकर भी बीजेपी पर वोट चोरी के आरोप लगा दिए।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर तेज प्रताप ने लिखा, ‘जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। लेकिन अब क्या कहें..यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज़ भी निष्पक्ष नहीं रहे! भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को। रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है।’
कौन-कौन रहे रनर-अप
इस शो में फर्स्ट रनर-अप प्रियंका चाहर और सेकंड रनर-अप गौतम गुलाटी रहें। तेज प्रताप खुद भी इस शो का हिस्सा थे। इसके अलावा बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शो का हिस्सा थे। हालांकि तेज प्रताप जरूरी कार्य की वजह से बीच में ही शो से निकल आए थे।
शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा कि कि शो में ऊंचाई से लेकर गहराई तक खुद को ढालना पड़ा। कई बार हालात उनके विपरीत थे और उन्हें अपने ऊपर शक भी हो रहा था लेकिन उन्होंने इस विश्वास को नहीं टूटने दिया कि वह विजेता नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी खूबसूरत यादें और रिश्तों की भी याद दिलाती रहेगी।
तेज प्रताप ने कर दी सुरक्षा बढ़ाने की मांग
तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो में शामिल होने के बाद अपनी लोकप्रियता बढ़ने और सार्वजनिक स्थानों पर उनके आसपास प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने का हवाला देते हुए केंद्र और बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग दोहराई है।
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की बड़ी भीड़ अक्सर उन्हें घेर लेती है। इससे उनकी सुरक्षा के साथ-साथ उनके साथ तैनात एकमात्र सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।” उन्होंने कहा, ”यह गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य सरकार ने फिलहाल मुझे केवल एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया है।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



