Home LIFESTYLE NEWS HINDI भगवान गणेश के भोग में बनाएं काजू कैरेमल मोदक, नोट करें शेफ...

भगवान गणेश के भोग में बनाएं काजू कैरेमल मोदक, नोट करें शेफ संजीव कपूर की रेसिपी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भगवान गणेश को मीठे का भोग लगाने के लिए आप काजू कैरेमल मोदक का भोग लगा सकते हैं। ये स्वाद में काफी अलग होते हैं और बनाने में बहुत आसान हैं। सीखिए कैसे बनाएं ये मोदक   

गणेशोत्सव की धूम इन दिनों हर जगह देखी जा सकते हैं। मुख्य तौर पर महाराष्ट्र में सेलिूब्रेट होने वाला ये फेस्टिवर अब भारक के हर कोने में सेलिब्रेट किया जाता है। देश समेत विदेश में भी लोग गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और फिर विसर्जन के साथ उन्हें अलविदा कह देते हैं। अभी ये उत्सव चल रहा है और ऐसे में भगवान गणेश को हर दिन मिठाई का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं और इसका भोग उन्हें बहुत पसंद आता है। ऐसे में लोग मोदक का भोग बप्पा को लगाना पसंद करते हैं। वैसे तो मोदक कई तरह से तैयार किए जा सकते हैं। लेकिन यहां हम काजू कैरेमल मोदक की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। शेफ संजीव कपूर बहुत सी चीजों की ट्रेडिशनल रेसिपीज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने काजू कैरमेल मोदक की रेसिपी शेयर की है। इस मोदक की बाहरी परत को मावा के साथ तैयार किया जाता है। जबकि इसकी स्टफिंग काजू और मखाने के साथ तैयार की जाती है। सीखिए घर पर कैसे बना सकते हैं ये टेस्टी मोदक।

काजू कैरेमल मोदक बनाने की सामग्री

-आधा कप कटे हुए काजू

-आधा कप कैरमेल सॉस

– दो चम्मच घी (ग्रीस करने के लिए)

-दो कप कद्दूकस किया हुआ मावा

-आधा कप पिसी हुई चीनी

-एक चुटकी जायफल पाउडर

-एक चम्मच केवड़ा जल

-एक चुटकी हरी इलायची पाउडर

-डेढ़ बड़े चम्मच मक्खन

काजू कैरेमल मोदक बनाने की विधि

बाहरी परत तैयार करें

इस मोदक को बनाने के लिए एक पैन में घी गरम करें। फिर इसमें खोया डालें। इसे मीडियम आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं। जब मावा अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी और जायफल पाउडर डालें। अब चीनी के पिघलने तक इसे पकाएं। अब इसमें केवड़ा एसेंस डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें।

स्टफिंग तैयार करें

जब तक मावा ठंडा हो रहा है तब तक इसकी स्टफिंग तैयार कर लें।इसके लिए एक पैन गरम करें। फिर इसमें कैरमेल सॉस, कटे हुए काजू, हरी इलायची पाउडर और मक्खन डालें और मिक्स के गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे आंच से उतारें और पूरी तरह ठंडा होने दें।

अब मोदक बनाएं

मोदक के सांचों को थोड़े घी से चिकना करें और खोया मिक्स का एक हिस्सा भरें। इसे इस तरह से भरना है कि बीच में एक जगह बन जाए। अब बीच में हुई इस जगह को काजू-कैरमेल स्टफिंग से भरें और आखिर में थोड़ा और खोया मिक्स डालकर ढक दें। अब इसे हल्के से दबाएं। सावधानी रखते बहुए सांचे से मोदक को निकालें और एक प्लेट में सजाएं।

टिप- आप चाहें तो मोदक को सिल्वर फॉइल से सजा सकते हैं या फिर कटे हुए काजू और केसर के रेशों को मोदक के ऊपर लगा सकते हैं।

अगर आपके पास केवड़ा ना हो तो आप इसे स्किप कर सकते हैं। ये मोदक में सिर्फ एक खुशबू को जोड़ता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN