Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/devoleena_bhattacharjee__1786343949455_1786343987957_999db379-f68f-45fd-ad85-55208e568853.jpgदेवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंअ पर पहुंचीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को लेकर रिएक्ट किया है।
दिल्ली के बाद अब झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में स्टार्स भी अब खुलकर छात्रों के सपोर्ट में आ रहे हैं। वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट करने पहुंचीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को बीते दिनों मंच से उतार दिया गया। बात यहीं पर नहीं रुकी नेहा के मुंह पर स्याही तक फेंकी गई। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सोशल पर जमकर वायरल हो रही हैं। ज्यादा तर लोग नेहा के साथ हुए इस स्याही कांड का विरोध कर रहे हैं और जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे। लोगों का कहना है कि जिनको स्याही के असल इस्तेमाल से कोई लेना-देना नहीं वही नेहा पर स्याही फेंक सकते हैं। इसपर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जोरदार रिएक्शन दिया है।
मोदी को गाली देकर आजादी के नारे लगा रहे
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंअ पर पहुंचीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को लेकर रिएक्ट किया है। देवोलीना ने एक्स पर अपनी बात रखते हुए छात्र आंदोलन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले उन छात्रों पर तीखी टिप्पणी की है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी थीं। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सहमत हूं। बिल्कुल, जिन्हें पढ़ाई, स्टूडेंट्स और नीट से कोई लेना देना नहीं, वही लोग प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां को और खुद प्रधानमंत्री को भद्दी- भद्दी गाली दे सकते हैं।’
हर जगह राजनीतिक एजेंडा नहीं चलता
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हर जगह राजनीतिक एजेंडा नहीं चलता। यह झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन है, जहां वे भूख हड़ताल के दौरान बारिश में भीग रहे हैं… यह जंतर-मंतर नहीं है, जहां नेता ब्रेड-पकौड़ा खाकर आजादी के नारे लगाते थे और मोदी को गालियां देते थे।’
आप समर्थन में है इस हिंसा के?
बता दें कि एक तरफ जहां देवोलीना के इस पोस्ट पर लोगों ने पॉजिटिव रिएक्शन आ रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ इस पर नेगेटिव कॉमेंट किए हैं। एक ने कहा, ‘आपने कोशिश अच्छी की है ChatGPT से लिखने की।पर कहना क्या चाहती हैं? एक लफंगे कायर ने पीछे से आकर एक महिला पर इंक फेकी। यह हिंसा है और कानूनी अपराध भी। आप समर्थन में है इस हिंसा के? वो भी एक लफंगे लड़के द्वारा एक महिला पर।’
बिना एआई के फ्री में दूंगी ज्ञान
इस कमेंट पर देवोलीना ने भी करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘जी बिल्कुल नहीं, मेरी खुद की सोच और समझ इतनी शानदार है कि…आपको चैटजीपीटी लगा तो धन्यवाद। ज्ञान की या कोई सुझाव चाहिए हो कभी तो बताइएगा, बिना एआई के फ्री में ज्ञान दूंगी और मैं कहना चाहता हूं कि अगर ये गलत है तो पुलिस पर हाथ उठाना भी गलत था और पीएम को अपशब्द बोलना भी गलत था।’ ऐसे कई और कमेंट्स देवोलीना के इस पोस्ट पर आ रहे हैं। एक ने कहा, ‘आ गई बचाव करने लेकिन ये सरकार से सवाल नहीं पूछेगी दिल्ली में पैलेट गन क्यों चला लड़कियों को डेथ और रेप के धमकी क्यों दिए जा रहे हैं।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘अच्छा जी, प्रधानमंत्री की मां और राहुल गांधी की मां नहीं है क्या? तब कहां गया था कॉमेंट।’ऐसे कई कमेंट्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



