Home rss world hindi अमेरिका पर ‘डर्टी बॉम्ब’ गिराने वाला है ईरान! ट्रंप के अधिकारियों पर...

अमेरिका पर ‘डर्टी बॉम्ब’ गिराने वाला है ईरान! ट्रंप के अधिकारियों पर होगा हमला… रिपोर्ट से हड़कंप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में ईरान के संभावित हमले की खबर से हलचल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप सरकार के अधिकारियों ने इसे लेकर कई बैठकें की हैं। समझते हैं कि ‘डर्टी बॉम्ब’ आखिर है क्या और क्या ईरान में सच में इसका इस्तेमाल कर सकता है?

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से जारी युद्ध के बीच अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर ने अमेरिका की नींदें उड़ा दी हैं। खबर यह है कि ईरान जल्द ही अमेरिका पर एक बड़ा हमला कर सकता है। लेकिन यह हमला बाकी हमलों की तरह मिसाइल या ड्रोन से नहीं होगा। बल्कि इनपुट है कि ईरान अमेरिका पर डर्टी बॉम्ब दागने वाला है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस हमले के इनपुट मिले हैं।

CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान वाशिंगटन पर ‘डर्टी बम’ या केमिकल वेपन से हमला कर सकता है। इस हमले में ट्रंप प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना भी सामने आई है। खुफिया इनपुट में कुछ सूत्रों का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका पर हमले के लिए लक्ष्य भी चुन लिया है। रिपोर्ट के मुताविक जगह और टारगेट दोनों फाइनल कर लिया गया है।

अमेरिका अलर्ट

खबर सामने आते ही अमेरिका अलर्ट हो गया है। रिपोर्ट में कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अधिकारी इसे लेकर कोई भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले एक हफ्ते में आकस्मिक योजना पर काम भी शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान से जुड़े खतरों के कारण सीक्रेट सर्विस को एहतियात के तौर पर वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के आवास में भेज दिया गया है।

इस मामले में वाइट हाउस का बयान भी सामने आया है। वाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने बीते दिनों एक बयान में कहा कि ट्रंप प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी संभावित खतरों की निगरानी कर रहे हैं।” हालांकि उन्होंने कहा कि इस समय देश के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है।” रिपोर्ट में एक अन्य अधिकारी के हवाले से बताया गया कि खुफिया एजेंसियां अभी भी इस बात पर चर्चा कर रही हैं कि क्या ईरान के पास इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम देने की क्षमता है और क्या वह सच में डर्टी बॉम्ब गिरा सकता है?

क्या होता है ‘डर्टी बम’?

दरअसल डर्टी बम डायनामाइट जैसा एक विस्फोटक होता है। इसके अंदर रेडियोएक्टिव पाउडर या पैलेट भरे होते हैं। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, इसके विस्फोट से रेडियोएक्टिव मैटिरियल चारों ओर फैल जाती है। हालांकि इससे परमाणु विस्फोट नहीं होता है। रेडियोएक्टिव विस्फोट से बड़ी तबाही मच सकती है। आसपास के लोग बम के रेडियोएक्टिव डीके से घायल हो सकते हैं। हालांकि हताहत होने की संभावना कम होती है।

भले ही डर्टी बम परमाणु हथियार की तुलना में काफी कम खतरनाक होते हैं, लेकिन ये पूरे इलाके में हड़कंप मचा सकते हैं। ऐसे हथियार मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर विनाश करने के बजाय ज्यादातर डर फैलाने के लिए होते हैं। एक सूत्र ने CNN को बताया, “ऐसा कोई भी हथियार आतंक का हथियार है, न कि हमला करने वाला हथियार।”

अमेरिका में ही छिपा है बम?

अधिकारियों ने चिंता जताई है कि परमाणु हथियार की तुलना में डर्टी बम बनाना आसान हो सकता है। खुफिया जानकारी के अनुसार, ऐसी चर्चाएं हैं कि ईरान ने पहले से ही अमेरिका के अंदर बम बनाने का सामान छिपा रखा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ईरान ने भी ऐसी किसी भी योजना से इनकार किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN