Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/Love_n_War_1788761310392_51da946d-0b3f-4f1e-af39-95866dd3fc10_1788761324648_72cfb906-099a-4fc2-ae60-6195ddb1b1fd_b54482c1-67e1-4a8a-8dbd-dc4e29c55fa1_86063fb5-f9b8-46f7-aa04-e84b1a12aa51.jpgरणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का टीजर सितंबर में रिलीज होना था, लेकिन मेकर्स ने अब अपनी रणनीति बदली है।
लीजेंडरी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल इस मूवी में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। तीनों का ही लुक सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है, लेकिन अभी मेकर्स ने इसका टीजर और इसके ऑफिशियल पोस्टर रिलीज नहीं किए हैं। पहले जहां इस फिल्म की रिलीज डेट जनवरी 2027 के आसपास बताई जा रही थी, वहीं अब इस फिल्म के बारे में कुछ और लेटेस्ट अपडेट आए हैं जो आपको जानने चाहिए।
ऑडियंस को करना होगा थोड़ा वेट
भले ही फिल्म पर विकी कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका फर्स्ट लुक देखने के लिए ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। खबरों की मानें तो ‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक इसी साल नवंबर में रिलीज किया जा सकता है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टीजर पहले जहां 28 सितंबर को रिलीज करने की प्लानिंग थी, वहीं अब मेकर्स इसे थोड़ा टालना चाहते हैं। मेकर्स की प्लानिंग यह है कि इस फिल्म का टीजर अगर रामायण के साथ रिलीज किया जाए तो ज्यादा फायदा होगा।
इस वजह से बदली टीजर की रिलीज
मालूम हो कि ‘रामायण – पार्ट 1’ इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। क्योंकि इसमें भी रणबीर कपूर ही लीड रोल प्ले कर हे हैं, तो ऐसे में रणबीर कपूर के फैंस तक ‘लव एंड वॉर’ का टीजर पहुंचाने का यह एक स्मार्ट तरीका साबित हो सकता है। इसके अलावा क्योंकि ‘रामायण’ को लेकर बहुत तगड़ा बज बना हुआ है, तो ऐसे में ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक यह टीजर पहुंचाया जा सकेगा। यही वजह है कि पहले जहां मेकर्स इसे रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज करने की सोच रहे थे, वहीं अब इस फिल्म को नवंबर में रिलीज किया जाएगा।
क्यों आखिरी वक्त में बदल दिया प्लान?
जानकारी के मुताबिक फिल्म के टीजर की रिलीज टालने की प्लानिंग पिछले हफ्ते ही हुई है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, “अब भंसाली सर इस फिल्म के टीजर को थिएटर्स में रिलीज करना चाहते हैं। इसके लिए ‘रामायण – पार्ट 1’ बिलकुल सही मौका और प्लेटफॉर्म होगा। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, और क्योंकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस मूवी में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, तो ऐसे में इसका टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना ऑडियंस पर तगड़ा इम्पैक्ट छोड़ेगा।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




