Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ ने 11वें दिन रचा इतिहास, रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई...

‘रामायण’ ने 11वें दिन रचा इतिहास, रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा, रविवार को 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब भी बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी इसकी रफ्तार बनी हुई है। धांसू  ओपनिंग के बाद दिवाली वीकेंड पर थोड़ी उतार-चढ़ाव के बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब इस हफ्ते तो ये स्लो होती नहीं दिख रही है। हर गुजरते दिन के साथ ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत होती जा रही है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे रविवार को भी इस फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

‘रामायण’  का 11वें दिन का कलेक्शन

‘रामायण’ के 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने शनिवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 75 करोड़ छाप लिए। बीते 10 दिनों की ही तरह 11वें दिन भी कमाई में सबसे ज्यादा योगदान हिंदी भाषा का रहा। फिल्म ने दूसरे रविवार को हिंदी में 55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं वहीं अन्य भाषाओं की बात करें तो कन्नड़ में 5.75 करोड़, मलयालम में 5 करोड़, तमिल में 4.75 करोड़ और तेलुगु में 4.50 करोड़ की धांसू कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 909 करोड़ और नेट कलेक्शन 760.60 करोड़ हो गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ के पार

सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 11 दिनों में फिल्म ने विदेशों में 470.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 11वें दिन अकेले ही फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और इसी के साथ ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1379.50 करोड़ हो गया है। इसी के साथ ‘रामायण’ कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के 1,307 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ते हुए भारत की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

परिणीति चोपड़ा-दीपिका चिखलिया ने की फिल्म की तारीफ

दूसरी तरफ आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी कलाकारों से भी रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर ‘रामायण’ को खूब तारीफें मिल रही हैं। हाल ही में टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ के 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने पर खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें पहले से इस बात का अंदाजा था कि ये फिल्म कई कमाल दिखाने वाली है। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘रामायण’ की तारीफ की और इसके वीएफएक्स और कहानी की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म देखते हुए उन्हें ऐसा लगा जैसे वह भी इसकी दुनिया का हिस्सा हों।

ये भी पढ़ेंः आलिया भट्ट पेट में थीं और शूटिंग के लिए एक दिन में 100 सिगरेट पी गईं सोनी राजदान, बोलीं- ‘पता ही नहीं था’

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV