Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण पार्ट 2 की रिलीज में इसलिए हो रही है देरी, इस...

रामायण पार्ट 2 की रिलीज में इसलिए हो रही है देरी, इस शख्स ने बताई वजह

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/22/1200x900/h_1795337218897_Ibai_1795337219014_kF89_ec3246ce-8627-447d-9aa4-e6e9214188c9_6sgi.jpg

रामायण 2 की रिलीज डेट आगे के लिए टल गई है। अब इस फिल्म से जुड़े शख्स ने इसके पीछे का सही कारण बताया है। आखिरी क्यों मेकर्स ने फिल्म को आगे बढ़ा दिया। जानिए वजह। 

नितेश तिवारी की रामयाण के पहले पार्ट ने ऑडियंस पर छाप छोड़ दी है। फिल्म रिलीज के बाद हर दिन कमाल कर रही है। फिल्म देखने वाले सेलेब्रिटीज समेत आम लोगों ने इसे खास बताया है। अब ऑडियंस रामायण पार्ट 2 का इंतजार कर रही है। पहले बताया गया था कि रामायण 2 दिवाली 2027 को दस्तक देगी। लेकिन मेकर्स ने कन्फर्म करते हुए बताया कि फिल्म आगे के लिए टल गई है। अब इस फिल्म के DOP ने रामायण 2 की रिलीज आगे बढ़ने की सही वजह बताई है। आखिर क्यों ये फिल्म अपनी तय डेट से आगे बढ़ गई। इसी वजह से ऑडियंस को फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

रामायण पार्ट 2 की शूटिंग

रामयाण के सिनेमेटोग्राफर पंकज कुमार ने हाल में रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बारे में बात की। वो महेश लिमाए के साथ रामायण पर बतौर सिनेमेटोग्राफर काम कर रहे हैं। उन्होने दूसरे पार्ट के बारे में कहा कि दूसरा पार्ट पहले की तुलना में ज्यादा महत्वकांक्षी होने वाला है। दूसरे पार्ट में विजुअल्स एकदम अलग होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रामायण पार्ट 2 की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभी पोस्ट प्रोडक्शन काम बचा है। पार्ट 2 बहुत बड़े स्तर पर शूट होगा।

इसलिए देरी से रिलीज होगी रामायण

पंकज कुमार ने ये भी बताया कि फिल्म के मेकर्स रामयाण पार्ट 2 की क्वालिटी और उसे पेश करने के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। सब चाहते हैं कि ऑडियंस को कुछ ग्रैंड देखने के लिए मिले। किसी भी मामले में समझौता नहीं। हम ऑडियंस के सामने बेस्ट प्रोडक्ट पेश करना चाहते हैं। तो फिल्म क रिलीज में जो देरी हो रही है वो सकारात्मक है। ये ज्यादा समय लग रहा है ये सभी मौका देगा हर बारीकी पर काम कर फाइनल प्रोडक्ट पेश करने का। ये सब लिमिटेड समय में मुमकिन नहीं है। ये फिल्म का सबसे खास हिस्सा है।

रामयाण का कलेक्शन

इस साल 5 नवंबर को रामायण वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में धमाकेदार 564।60 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में ये कमाई 299।15 करोड़ तक पहुंच गई। अब फिल्म अपने 17वें दिन में हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म में अब तक कुल 907।15 करोड़ नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 1,651 करोड़ पार पहुंच गया है।

रामायण के दोनों पार्ट का बजट

बता दें, मेकर्स ने बताया था कि वो रामायण के दोनों पार्ट पर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यानी 2000 हजार में एक पार्ट बनाया गया है। मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा करने के लिए कम से कम 2000 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि ये आंकड़ा अगले कुछ हफ्तों में पार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न Sacnilk,मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN