Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ में माता सीता बनीं साई पल्लवी पर बोले धनुष, ‘अगर आप...

‘रामायण’ में माता सीता बनीं साई पल्लवी पर बोले धनुष, ‘अगर आप पूरे भारत में…’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/dhanush_sai_pallavi_1794213241209_3SFh_1794213241364_To2Z_67da8fe4-f81a-41db-8b78-4909c037a50a_5Mgz.png

धनुष, साई पल्लवी के सपोर्ट में सामने आए हैं। दरअसल, साई पल्लवी ने फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाया है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। साउथ एक्टर धनुष ने अपनी अपकमिंग फिलम ‘OM’ के प्री-रिलीज इवेंट में ‘रामायण’ पर बात की। उन्होंने साई पल्लवी को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। बता दें, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाया है।

‘वह भगवान की बहुत बड़ी भक्त हैं’- धनुष

इवेंट के दौरान साई पल्लवी की तारीफ करते हुए धनुष ने कहा, “माता सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी को चुना गया, लेकिन जब से उनका चयन हुआ है तब से काफी बातें हो रही हैं। मुझे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों। आपको पता है, शूटिंग के बीच में जब ब्रेक मिलता था वह पूजा करती रहती थीं। वह भगवान की बहुत बड़ी भक्त हैं और उनका दिल बहुत पवित्र है। वह बहुत खूबसूरत हैं और उम्दा कलाकार हैं। अगर आप पूरे भारत में भी ढूंढ लेंगे, तो भी आपको उनके जैसी सीता नहीं मिलेगी।”

साई पल्लवी अब बदल गई हैं- धनुष

‘मारी 2’ के बाद दोबारा धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म ‘OM’ में साई पल्लवी के साथ काम कर रहे हैं। धनुष ने कहा, “साई पल्लवी बदल गई हैं। वह वहां इस तरह खड़ी थीं मानो उन्होंने सिनेमा की कला में महारत हासिल कर ली हो। उनके हाव-भाव और अंदाज में बहुत आत्मविश्वास था, जिसे देखना वाकई अद्भुत था। यह भूमिका निभाना बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने निडर होकर यह चुनौती स्वीकार की और इसे बहुत बेहतरीन ढंग से निभाया।”

फिल्म ‘OM’ में क्या है खास?

फिल्म ‘OM’ में धनुष और साई पल्लवी के साथ दिग्गज अभिनेता ममूटी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी नित्या रेड्डी नाम की सीबीआई अधिकारी का किरदार निभा रही हैं, जो अवैध लाल चंदन के कारोबार की जांच करती है। जांच के दौरान उनकी जिंदगी में ऐसी त्रासदी आती है, जो कहानी को इमोशनल बना देती है।

कब रिलीज होगी ‘OM’?

धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘OM’ 20 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया है। इसमें धनुष और साई पल्लवी के अलावा ममूटी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म है।

‘रामायण: पार्ट वन’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। इन पांच दिनों में ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 283.07 करोड़ रुपये (9 नवंबर दोपहर 2 बजे तक) की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN