Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सड़क पर भौंकने वाले कुत्तों…रामायण की बुराई करने वालों को राम गोपाल...

सड़क पर भौंकने वाले कुत्तों…रामायण की बुराई करने वालों को राम गोपाल वर्मा का जवाब, की मेकर्स की तारीफ

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/wewdfftgdh_1794216372061_hx5A_1794216379203_Uoy8_7e1b043b-f820-4830-b4b1-cc4ee691d76e_mF0j.jpg

राम गोपाल वर्मा ने रणबीर कपूर की रामायण की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म की जो आलोचना कर रहा है उसे मेकर्स को सड़क पर भौंकने वाला कुत्ता समझना चाहिए।

नितेश तिवारी की रामायण की तारीफ हो रही है। थिएटर से बाहर निकलने वाली ऑडियंस ने इस फिल्म को खास बताया है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी रामायण को लेकर कुछ खास बातें की हैं। डायरेक्टर ने इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स का शुक्रिया किया है। उन्होंने फिल्म की उन बारीकियों को भी हाईलाइट किया है जिनपर शायद आम लोगों का ध्यान नहीं गया होगा। राम गोपाल वर्मा से तारीफ सुन फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपना रिएक्शन दिया है।

राम गोपाल वर्मा ने की रामायण की तारीफ

राम गोपाल वर्मा ने अपने लंबे पोस्ट में फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, रामायण एक भक्ति फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसी शक्ति है जो भक्ति से उपजी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में कोई नीला देवता नहीं जो आसमान में कहीं तैर रहा होता है। वो एक इंसान है जिसने अंत देख लिया है और अब इस अंत को स्वीकार आगे बढ़ रहा है। फिल्ममेकर ने आगे सीता हरण के उस सीन के बारे में लिखा है जब राम का किरदार इमोशनल हो जाता है। उन्होंने लिखा, ‘सीता हरण के बाद वाले सीन में, जब रणबीर खाली आश्रम में खड़े होकर उस जगह को देखते हैं जहां कभी सीता थीं, तो कमीर काफी देर उनपर टिका रहता है। ये सीन दिखता है कि कैसे गहरा दुख एक ठंडे गणित में बदल चुका है।’

राम गोपाल वर्मा ने आलोचकों के लिए कही ये बात

राम गोपाल वर्मा ने आगे रावण और जटायु युद्ध के बारे में बात की है। इस सीन को वफादारी और त्याग से ऊपर बताया है। फिल्ममेकर ने आगे मेकर्स के काम की तारीफ की है। और अंत में लिखा है, ‘इस फिल्म को बनाने वाले महान लोगों से बस इतना कहना चाहूंगा कि इस फिल्म की आलोचना करने वालों को सड़क पर भौंकने वाले कुत्तों की तरह समझें, जो आपके काम के सामने कुछ भी नहीं।’

काजल अग्रवाल का रिप्लाई

राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट पर फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली काजल अग्रवाल ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा। ‘वाह, बहुत अच्छे से परिभाषित किया गया रिव्यू जो एक महान इंसान ही समझ सकता है।’

रामायण का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, रामायण बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अब तक कुल 283 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। ये हफ्ता फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए खास होने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN