Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/Netflix_Release_1794213752431_eaNH_1794213763272_mdu1_852024b0-5785-4929-b578-d2ce035359ac_ffct.jpgनेटफ्लिक्स पर इस वीक कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस वीक आपको नेटफ्लिक्स पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी।
ओटीटी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में नेटफ्लिक्स पर इस वीक कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस वीक आपको नेटफ्लिक्स पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। यहां देखें पूरी लिस्ट…
रणबाली
रिलीज डेट: 13 नवंबर
‘रणबाली’ ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित। इसमें ‘रणबाली’ रायलसीमा के लोगों के संघर्ष की कहानी है। यह फिल्म 1876-1878 के मद्रास अकाल के समय से प्रेरित है। विजय देवरकोंडा ने ‘सिंगनमला बोब्बिली रणबाली’ का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश शासन और शोषण के खिलाफ लड़ता है। रश्मिका मंदाना ने ‘जयम्मा’ का रोल किया है, जो उनके सफर का एक अहम हिस्सा है। ‘द ममी’ फिल्म के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीकी अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो ने इसमें विलेन ‘सर थियोडोर हेक्टर’ का किरदार निभाया है।
दायरा
रिलीज डेट: 13 नवंबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्विराज सुकुमारन की फिल्म दायरा बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जितना इससे उम्मीद की गई थी। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये कहानी 2019 के हैदराबाद सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले (दिशा केस) और उसके बाद हुई पुलिस मुठभेड़ की सच्ची घटना से प्रेरित है।
रॉक ऑन
रिलीज डेट: 11 नवंबर
एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह ये तैयार है। इस मूवी में फरहान ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। रॉक ऑन की कहानी की बात करें तो ये चार दोस्तों और उनके म्यूजिक बैंड ‘मैजिक’ के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है।
छोटा भीम – किरमाडा और भक्षक
रिलीज डेट: 12 नवंबर
किरमाडा ‘छोटा भीम’ के सबसे बड़े और प्रसिद्ध महा-खलनायकों में से एक है। इस सीरीद में छोटा भीम किरमाडा को सबक सिखाता है।
ऐलन
रिलीज डेट: 12 नवंबर
डेली पियर्सन और जेफरी वॉकर ने डायरेक्ट ऐलन एक शानदार फिल्म है। यह फिल्म ये एक लाइव एक्शन साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी क्वींसलैंड के एक तटीय शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दोस्ती, रोमांच और बचपन की यादों को समेटे हुए एक दिल छू लेने वाली पारिवारिक कहानी है। फिल्म को डेली पियर्सन और जेफरी वॉकर ने डायरेक्ट किया है।
द बॉडी
रिलीज डेट: 11 नवंबर
द बॉडी एक सुपरनैचुरल टीन साइकोलॉजिकल सीरीज है, जो 11 नवंबर को स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज की कहानी कैथोलिक स्कूल की डांस टीम की लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस लड़की की जिंदगी में सब नॉर्मल चल रहा था, तभी उसके जीवन में एक अजीब सी घटना घटती है जिसके बाद पूरे शहर में अफरातफरी और सनसनी फैल जाती है।
मिरेकल्स ऑफ द ईयर
रिलीज डेट: 13 नवंबर
ये एक ताइवानी मेडिकल वर्कप्लेस ड्रामा सीरीज है। इस कहानी में यांग-डा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल (Yang-Da University Hospital) के इमरजेंसी डिपार्टमेंट (आपातकालीन विभाग) के माहौल को दिखाया गया है। एसोसिएट डायरेक्टर चाउ चेंग-जुन (वॉलेस हुआ) एक सामान्य प्रदर्शन वाले मेडिकल ग्रेजुएट, लिन गेंग-मिंग (केंट त्सई) को अपनी शानदार और एलीट टीम में शामिल होने का मौका देते हैं। गेंग-मिंग को अपने एलीट साथियों और सीनियर फिजिशियन ही यू-हुआ (चेरिल यांग) के साथ मिलकर अस्पताल के कड़े संकटों, नैतिक दुविधाओं और आंतरिक सत्ता संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
द गुड लॉयर
रिलीज डेट: 9 नवंबर
द गुड लॉयर साल 2026 की एक फ्रेंच ड्रामा और थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन ट्रिस्टन सेगुएला ने किया है। एक क्रिमिनल डिफेंस वकील, लियोनार्ड लैंड्री , कोर्टरूम में ओवरडोज के बाद रिहैब (पुनर्वास केंद्र) में जाते हैं। उन्हें अपना करियर बचाने और अपने ही मुकदमे की तैयारी करने के लिए सिर्फ एक हफ्ता मिलता है, जिसमें एक इंटर्न ‘नोए’ उनकी मदद करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




