Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/26/1200x900/OM_Chapter_1_Box_Office__1795664649354_Yv4N_1795664649538_hwfM_9a7895e7-71cf-4fb7-a782-c2e2071463e7_oim2.jpgधनुष की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। ये एक जासूसी थ्रिलर मूवी है, जिसमें धनुष की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
OM Chapter 1 Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी दमदार एक्टिंग और हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। धनुष के फैंस हमेशा ही उनकी फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में धनुष ने एक बार फिर से थिएटर में बवाल कर दिया है। धनुष की ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ (O.M: Operation Mole) थिएटर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में ‘ओम चैप्टर 1’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक तरफ जहां थिएटर में रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ हर दिन नया इतिहास रचने में लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ बवंडर कमाई कर रही है। ऐसे में धनुष की ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना एक बड़ी चुनौती है। इसी बीच अब ‘ओम चैप्टर 1’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने कितना कमाया।
‘ओम चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 1 हफ्ते
धनुष की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। ये एक जासूसी थ्रिलर मूवी है, जिसमें धनुष की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में ‘रामायण’ फेम साई पल्लवी ‘ओम चैप्टर 1’ में धनुष के अपोजिट नजर आ रही हैं। ‘रामायण’ में साई ने सीता का किरदार निभाया है। एक्टिंग के मामले में धनुष को साई पल्लवी बराबर की टक्कर दे रही हैं। ओपनिंग डे पर ‘ओम चैप्टर 1’ ने 18.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अब ‘ओम चैप्टर 1’ ने एक हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओम चैप्टर 1’ ने 6वें दिन को 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ‘ओम चैप्टर 1’ का अबतक का टोटल 65.55 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें ‘ओम चैप्टर 1’ का कलेक्शन
| डे 1 | 18.10 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 15.75 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 15.90 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 6.30 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 5.40 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 4.10 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 65.55 करोड़ रुपये |
यह भी पढ़ें: Scene Box Office Day 20: ‘रामायण’ और ‘ओम’ ने बिगाड़ा ‘सीन’ का खेल, फिर भी तीन हफ्तों में कमा गई इतने करोड़
एक्स दामाद धनुष का रजनीकांत के बीच होने थी टक्कर
‘ओम चैप्टर 1’ पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) के साथ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन एक्टर ने अपने एक्स ससुर रजनीकांत के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। वो नहीं चाहते थे कि दोनों फिल्मों के बीच क्लैश हो। इसके बाद ‘ओम चैप्टर 1’ को 20 नवंबर को रिलीज हुई।
तीन भाषाओं में हुई रिलीज
बता दें कि ‘ओम चैप्टर 1’ भाषाओं यानी तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई। तमिल में इसने 2.60 करोड़ रुपये, तेलुगु में इसने 1.25 करोड़ रुपये और हिंदी में इसने 25लाख रुपये का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Day 21: क्या करके मानेगी ‘रामायण’, 21वें दिन लहराया विजय का परचम, 1000 करोड़ से चंद कदम दूर
लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है ‘ओम चैप्टर 1’
बता दें कि ‘ओम चैप्टर 1’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन ‘अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म की कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें धनुष और ममूटी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करती है।
‘ओम चैप्टर 1’ कास्ट
‘ओम चैप्टर 1’ में धनुष के अलावा साई पल्लवी अहम किरदार में हैं। फिल्म में साई ने आईपीएस अधिकारी एएसपी नित्या रेड्डी का रोल प्ले किया है। वहीं, मूवी में ममूटी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, इंद्रांस, रेणु देसाई, चैतू जोनलगड्डा, लल्लू प्रसाद और संजय स्वरूप जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




