Home मनोरंजन समाचार जानिए क्या होता है एंडोमेट्रियोसिस? सुमोना चक्रवर्ती को करवानी पड़ी सर्जरी, समझिए...

जानिए क्या होता है एंडोमेट्रियोसिस? सुमोना चक्रवर्ती को करवानी पड़ी सर्जरी, समझिए लक्षण और ईलाज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/sumona_chakarvarti_1531902331_1783335855048_1b1db6f3-f526-4b85-851c-ba345689a240.jpg

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल में अपनी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो दो महीनों से सोशल मीडिया की दुनिया से दूर हेल्थ पर ध्यान दे रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस क्या होता है?

द कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने बताया कि वो दो महीनों से सोशल मीडिया की दुनिया से दूर अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित थीं। लंबे ईलाज और देखभाल के बाद जब समस्या बढ़ने लगी तो उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। इस सर्जरी के होने के दो महीने बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए ये जानकारी दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस क्या है और इसके क्या लक्षण होते हैं?

सुमोना को करवानी पड़ी एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी

एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जब किसी महिला के यूट्रस के अंदर पाए जाने वाले टिशू (एंडोमेट्रियम) यूट्रस के बाहर ओवरी या फैलोपियन ट्यूब में बढ़ने लगते हैं। ये एंडोमेट्रियम या टिशू हर महीने टूटता है और ब्लीडिंग करता है। इसके बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता इसलिए ये अंदर ही दर्द और सूजन पैदा करता है। फैलोपियन ट्यूब में बढ़ने से गर्भ धारण में दिक्कत होती है। कई बार इसी वजह से प्रेग्नेंसी भी खराब हो जाती है।

एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण-

  • एंडोमेट्रियोसिस में महिलाओं को पीरियड के दौरान बुरा दर्द होता है।
  • पीरियड के बाद भी पेल्विक एरिया में दर्द बना रहता है।
  • सेक्स के दौरान दर्द होता है।
  • इससे महिलाओं में बांझपन होता है।
  • थकान, पेशाब के समय दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

होने के कारण साफ नहीं

ये क्यों होता है इसकी जानकारी साफ नहीं है, लेकिन मेडिकल में ऐसा माना गया है कि ये अनुवांशिकी, पीरियड में दिक्कत जैसे समय पर नहीं आना, जल्दी आना या अधिक देरी से दर्द के साथ आना एक कारण है। लाइफस्टाइल का भी अहम रोल है।

सर्जरी में हटाया गया टिशू

इसका इलाज सावधानी और ध्यान रखके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन सुमोना के केस में स्थिति ज्यादा बढ़ गई थी। इसके लिए उन्हें सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। कुछ मामलों में लैप्रोस्कोपी के जरिए बढ़े हुए टिशू को हटा दिया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN