Home - लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27+ ने दी दस्तक, भारत की BIS...

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27+ ने दी दस्तक, भारत की BIS वेबसाइट पर आया नजर, जानें कब होगा लॉन्च

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S27+ भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर। इससे फोन के भारतीय बाजार में आने के संकेत मिले हैं। लॉन्च से पहले जानें इसकी संभावित डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और कीमत से जुड़ी डिटेल्स।

Samsung Galaxy S27+ की भारत में एंट्री का रास्ता साफ, लॉन्च से पहले इस वेबसाइट पर दिखा फोन

Samsung के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी का अपकमिंग Samsung Galaxy S27+ भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-S956B/DS बताया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि Samsung इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। खास बात है कि इससे पहले Galaxy S27 का स्टैंडर्ड मॉडल भी BIS वेबसाइट पर दिखाई दिया था। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अब तक सामने आई लीक्स और रिपोर्ट्स में Galaxy S27+ के कई संभावित फीचर्स का जिक्र किया गया है।

Samsung Galaxy S27+ में मिल सकते हैं फीचर्स

फोन की संभावित स्क्रीन की बात करें तो Samsung Galaxy S27+ में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। कुछ लीक्स में इस फोन के लिए QHD+ रेजॉलूशन वाली स्क्रीन का भी जिक्र किया गया है। Samsung अपनी फ्लैगशिप सीरीज में आमतौर पर अच्छी क्वॉलिटी की स्क्रीन देती है। ऐसे में Galaxy S27+ से भी यूजर्स को बेहतर डिस्प्ले की उम्मीद रहेगी। लेकिन इसके फाइनल फीचर्स का पता कंपनी की घोषणा के बाद ही चलेगा।

Exynos 2700 या Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है

परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy S27+ में Exynos 2700 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में Snapdragon 8 Elite सीरीज के चिपसेट का भी जिक्र किया गया है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो Galaxy S27+ में 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

50MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद

कैमरा के मामले में भी Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की चर्चा है। टेलीफोटो कैमरे के साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसका फायदा दूर की चीजों की फोटो खींचने में मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

4900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy S27+ में 4900mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में 20W वायरलेस चार्जिंग का भी जिक्र किया गया है।

भारत में कितनी हो सकती है Samsung Galaxy S27+ की कीमत?

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S27+ के भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट में आने की उम्मीद है। याद दिला दें कि Galaxy S26+ का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में नए Galaxy S27+ की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 1.29 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। Samsung ने अभी फोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN