Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/Varun_Dh_1780892079953_1780892090201_57f015be-48a0-4fb0-80e6-1c477ae6edea.jpgआयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन असल में पहले वरुण धवन को ऑफर की गई थी। तब मेकर्स ने किसी और एक्ट्रेस को लीड रोल में साइन करने का सोचा था।
साल 2018 में आई फिल्म अंधाधुन सुपरहिट रही थी। फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली और तकरीबन 32 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस मूवी ने 457 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने लीड रोल प्ले किया था और तब्बू-राधिका आपटे फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं, लेकिन क्या आपको पता है कि असल में इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार निभाने वाले थे। आयुष्मान खुराना से पहले यह मूवी वरुण धवन को ऑफर की गई थी, हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया। क्या है पूरा किस्सा? चलिए जानते हैं।
वरुण के साथ ये थी लीड एक्ट्रेस
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के 8 साल बाद अब वरुण धवन ने बताया है कि आयुष्मान खुराना से पहले उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी। एक यूट्यूब चैनल पर तन्मय भट के साथ बातचीत के दौरान वरुण धवन ने बताया कि उन्हें जब इस फिल्म का ऑफर आया तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। वरुण धवन ने रिजेक्शन की वजह बताते हुए कहा कि वह उन दिनों किसी दूसरी फिल्म में व्यस्त थे जिसकी वजह से उनके लिए इस फिल्म को ना कहना मजबूरी हो गया था। वरुण धवन ने बताया कि उनके साथ तब कंगना रनौत को फिल्म में लीड कपल कास्ट किया गया था।
क्या है फिल्म ‘अंधाधुन’ की कहानी?
वरुण धवन के इस मूवी को ठुकराने के बाद मेकर्स ने आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे को लीड किरदारों में कास्ट किया। फिल्म की बात करें तो यह एक ऐसे पियानो प्लेयर की कहानी थी, जो अंधा होने की एक्टिंग करता है, लेकिन वह असल में सब कुछ देख सकता है। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब आयुष्मान खुराना का किरदार गलती से एक मर्डर देख लेता है। अब अगर गलती से भी उसका यह राज खुला कि वह देख सकता है, तो उसकी जान पर बन आएगी और क्रिमिनल्स उसकी भी हत्या कर देंगे।
ओटीटी पर कहां देखें फिल्म ‘अंधाधुन’?
अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में अंधाधुन को दृश्यम, बदला और मैस्ट्रो जैसी फिल्मों के पैरेलल रखा जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो एक ही वक्त पर दो बच्चों का बाप बनने वाला है। एक लड़की जहां उसकी पत्नी है, वहीं दूसरी उसकी गर्लफ्रेंड है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




