Source :- LIVE HINDUSTAN
GTA 6 आखिरकार 19 नवंबर को लॉन्च हो गया है, लेकिन इसकी रिलीज के बीच PlayStation Network में लॉगिन और सर्वर कनेक्शन की परेशानी सामने आई। कुछ लोगों को ‘Services Are Busy’ का मैसेज दिखा, तो कई यूजर्स गेम डाउनलोड और अपडेट भी नहीं कर पाए।
GTA 6 खेलने बैठे थे गेमर्स, लेकिन PlayStation Network ने दिया धोखा, लॉगिन और डाउनलोड में आई दिक्कत
जिस गेम का गेमर्स 13 साल से इंतजार कर रहे थे, उसकी रिलीज के दिन ही यूजर्स को एक अलग परेशानी का सामना करना पड़ा। Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 आखिरकार 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो गया। गेम की रिलीज को लेकर दुनियाभर के गेमर्स में काफी उत्साह था। लेकिन इसी दौरान PlayStation Network पर यूजर्स को परेशानी होने लगी। अमेरिका और ब्रिटेन के कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपने PlayStation अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों को स्क्रीन पर ‘Services Are Busy’ का मैसेज दिखाई दिया, जबकि कुछ यूजर्स को गेम डाउनलोड करने और अपडेट करने में भी परेशानी हुई।
सम्बंधित सुझाव
Downdetector पर हजारों शिकायतें दर्ज
PlayStation Network में आई परेशानी की कंप्लेंट Downdetector पर भी दिखाई दी। अमेरिका में 19 नवंबर की रात करीब 12 बजे IST से यूजर्स की शिकायतें आने लगी थीं। इसके बाद रात करीब 1:10 बजे IST पर शिकायतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। अमेरिका में शिकायतों की संख्या बढ़कर 1,753 तक पहुंच गई थी।
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में करीब 35 फीसदी यूजर्स अपने PlayStation अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। वहीं 32 फीसदी ने सर्वर कनेक्शन की परेशानी बताई। इसके अलावा करीब 19 फीसदी लोगों को गेम डाउनलोड करने और अपडेट करने में दिक्कत आई।
ब्रिटेन में भी हालात कुछ अलग नहीं थे। वहां Downdetector पर शिकायतों की संख्या बढ़कर 5,643 तक पहुंच गई। इनमें करीब 49 फीसदी यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन और 30 फीसदी ने लॉगिन से जुड़ी परेशानी बताई। वहीं 13 फीसदी लोगों ने PlayStation Network पर गेम लॉन्च नहीं कर पाने की शिकायत की। चलिए अब आपको बताते हैं GTA 6 मिलने वाले 5 खास फीचर्स के बारे में जिससे आपको गेम खेलने में आएगा ज्यादा मजा:
सम्बंधित सुझाव
GTA 6 में मिलेंगे ये 5 खास फीचर्स
1. सैकड़ों इमारतों के अंदर जाने का मौका: GTA 6 में सिर्फ सड़कों और खुले इलाकों में घूमने तक ही गेम सीमित नहीं रहेगा। खिलाड़ी शहर में मौजूद कई दुकानों, बार, घरों और ऑफिस के अंदर भी जा सकेंगे। इससे गेम की दुनिया पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी और असली जैसी महसूस होगी।
2. पहले से बड़ा और अलग-अलग जगहों वाला मैप: इस बार गेम की दुनिया Vice City के साथ पूरे Leonida राज्य तक फैली है। गेमर्स शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों, समुद्र तटों और छोटे कस्बों में घूम सकेंगे। यानी गेम में सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि कई तरह के माहौल और जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
3. सड़क पर मौजूद लोगों से कर सकेंगे बातचीत: GTA 6 में सड़क पर घूमने वाले लोग सिर्फ भीड़ का हिस्सा नहीं होंगे। इन किरदारों का अपना व्यवहार और व्यक्तित्व होगा। खिलाड़ी उनसे बातचीत कर सकेंगे, मजाक कर सकेंगे या उन्हें नाराज भी कर सकते हैं।
4. टैक्सी और राइड बुक करने का ऑप्शन मिलेगा: अगर गेम में हर बार खुद गाड़ी चलाने का मन नहीं है, तो खिलाड़ी राइड भी ले सकेंगे। GTA 6 में RydeMe नाम का ऐप दिया गया है, जिसकी मदद से फोन के जरिए राइड बुलाई जा सकती है। इसके जरिए मैप में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना आसान हो सकता है।
5. शहर में दिखेगा असली स्ट्रीट आर्ट: GTA 6 की दुनिया को ज्यादा रंगीन और असली जैसा बनाने के लिए स्ट्रीट आर्ट पर भी ध्यान दिया गया है। गेमर्स शहर की इमारतों, पुलों और गलियों में अलग-अलग तरह की पेंटिंग और ग्रैफिटी देख सकेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


Dell G Series


