Home rss business hindi शानदार नतीजे के बाद दौड़ पड़ा यह शेयर, ऑल टाइम हाई के...

शानदार नतीजे के बाद दौड़ पड़ा यह शेयर, ऑल टाइम हाई के करीब भाव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Standard Engineering share: बाजार में बिकवाली के बीच शुक्रवार को स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। इस स्मॉलकैप स्टॉक में शुक्रवार को 3% तक बढ़त दर्ज की गई। इसी के साथ शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। बता दें कि शेयर में यह तेजी कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे के बाद आई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग ने FY27 की पहली तिमाही में ₹26.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के ₹20.87 करोड़ के प्रॉफिट से 26% अधिक (साल-दर-साल) है। पिछली तिमाही में कंपनी ने ₹19.79 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹247.69 करोड़ हो गया जबकि FY26 की मार्च तिमाही में यह ₹226.67 करोड़ था। कंपनी का एबिटा साल-दर-साल 27.3% बढ़कर ₹44.1 करोड़ हो गया जबकि एबिटा मार्जिन 17.5% पर स्थिर रहा। टैक्स से पहले का प्रॉफिट (PBT) 26.5% बढ़कर ₹36 करोड़ हो गया।

क्या कहा कंपनी ने?

स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के अनुसार, कंपनी ने अपने नए ग्रोथ प्लेटफॉर्म में लगातार निवेश करने के बावजूद कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की है। यह कंपनी के मुख्य बिजनेस की मजबूती और कैश बनाने की क्षमता को दिखाता है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नागेश्वर राव कंडुला ने कहा, “हमने FY27 की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की है। यह हमारे लिए एक और रिकॉर्ड तिमाही रही है, और मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं यह कोई एक बार की कामयाबी नहीं है। हर तिमाही में हम एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमने अपने लिए यही स्टैंडर्ड तय किया है और हम इसे बनाए रखना चाहते हैं।”

कंडुला ने आगे कहा, “हमने जापान की GL Hakko के साथ अपनी लगभग दस साल पुरानी पार्टनरशिप को और मजबूत किया है। हमने 19% हिस्सेदारी के लिए 71 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही हमारे पास अगले 3 सालों में इसे बढ़ाकर 51.07% करने का अधिकार भी है। इससे हमें जापान की 70 साल पुरानी ग्लास-लाइनिंग टेक्नोलॉजी (जिसमें कंडक्टिविटी ग्लास टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर-ग्रेड इक्विपमेंट शामिल हैं) तक पहुंच मिलेगी। इससे हमारे प्रोडक्ट्स और बेहतर होंगे और हमारे लिए नए ग्लोबल मार्केट के दरवाजे भी खुलेंगे।”

शेयर का परफॉर्मेंस

इस स्मॉलकैप शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो एक महीने में 8.37% की बढ़त हुई है। इसके अलावा, शेयर ने साल-दर-साल (YTD) आधार पर 88% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, शेयरों ने एक साल में 70% का फायदा दिया है। बता दें कि स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के शेयर 13 जनवरी, 2025 को ₹176 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जबकि इसका IPO प्राइस ₹140 था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 305.55 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 104.75 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN