Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/sanchita_ugale_1781672118138_1781672118270_7f240f09-98aa-4264-82be-05127ca3e69d.jpg

संचिता उगले ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, पुलिस इस पर जांच कर रही है। इस बीच उनके और साइकोलॉजिस्ट के बीच चैट की खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद कई थ्योरीज सोशल मीडिया पर चल रही हैं। उनका परिवार और परिचित दावा कर रहे हैं कि संचिता परेशान थीं। अब साइकोलॉजिस्ट के साथ उनके चैट की बातें भी सामने आ रही हैं। चर्चा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थीं। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ले रही थीं। रिपोर्ट्स हैं कि पुलिस अब इन चैट्स की जांच भी कर रही है।

फ्यूचर को लेकर परेशान थीं संचिता

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता 14 जून को अपने बेडरूम में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स में आत्महत्या की बात सामने आ रही है लेकिन वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस की जांच के बीच एक चैट का जिक्र हो रहा है। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चैट से पता चल रहा है कि संचिता कुछ महीनों से काफी परेशान थीं। बताया जा रहा है कि चैट्स में संचिता ने साइकोलॉजिस्ट से अपने डर साझा किए हैं। वह अपने फ्यूचर को लेकर परेशान थीं।

डॉक्टर ने दी थी ऑनलाइन काउंसलिंग की सलाह

संचिता के चैट्स में डरावने सपनों के साथ दिमागी परेशानी का भी जिक्र है। वह इस वजह से परेशान भी थीं कि कैसे एक्टिंग का करियर जारी रखा जाए। संचिता को कुछ समझ नहीं आ रहा था और कई महीनों से इसमें सुधार नहीं दिख रहा था। इन चैट्स में साइकोलॉजिस्ट ने उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग की सलाह भी दी थी। डॉक्टर ने संचिता का आश्वासन दिया था कि वे मिलकर इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेंगे। इन चैट्स की पुष्टि किसी ऑफिशियल सोर्स से नहीं हो सकी। हालांकि संचिता की एक दोस्त का बयान चर्चा में है।

दोस्त ने संचिता के बारे में क्या बोला

उनकी फ्रेंड मेघा शर्मा का कहना है, ‘मैं शॉक में हूं और शब्द नहीं मिल रहे। उसे हेल्थ से जुड़ी कुछ दिक्कतें थीं और जनवरी 2026 से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उसकी कुछ पर्सनल दिक्कतें थीं और ट्रीटमेंट चल रहा था।’

अंदर ही अंदर परेशान थीं संचिता

संचिता ने निधन के कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर रील शेयर की थी जिसमें वह एकदम ठीक दिख रही थीं। एक इंटरव्यू में संचिता के पिता भी बोल चुके हैं कि वह अच्छे मूड में दिखती पर अंदर से डिप्रेस्ड होती थी। एनडीटीवी से बातचीत में संचिता के पिता ने कहा, ‘वह अपसेट रहती थी। अच्छे मूड में भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। यह बात हमारे ध्यान में आई इसीलिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे। बस उतना ही वक्त समझो बस आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे। वो हमारी गलती समझो।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN