Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/Upcoming_movies_with_heaby_buzz_1781690282377_1781690287398_b4413fcf-bb1d-4cfb-97fa-78d1a7a80ce9.jpg

आने वाले वक्त में एक-दो नहीं बल्कि कई धमाकेदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से कुछ का तो जबरदस्त बज अभी से बना हुआ है, तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ 5 बड़ी फिल्मों के बारे में, जिनकी रिलीज डेट आपको बिलकुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

साउथ की फिल्मों ने ऑरिजनल कहानियों और यूनिक प्रेजेंटेशन के दम पर कुछ वक्त के लिए बॉलीवुड की हालत पतली जरूर कर दी थी, लेकिन वक्त के साथ हिंदी सिनेमा ने दमदार कमबैक किया। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के कई अच्छी फिल्में दी हैं, अब आने वाले वक्त में कई और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें से कुछ तो इसी साल रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिनका काफी ज्यादा बज बना हुआ है। ये फिल्में अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं, कुछ तो अगले 1-2 महीने में ही रिलीज होंगी।

वेलकम टु द जंगल

यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी जैसे कई सितारों से सजी इस फिल्म में एक्ट्रेसेज की भी पूरी फौज होगी। वेलकम फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और अब इस फिल्म को लेकर भी तगड़ा बज बना हुआ है। देखना होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

धमाल 4

हाल ही में धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म के भी पिछले सभी पार्ट काफी बड़े हिट रहे हैं। अब पार्ट-4 को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो सकती है।

अल्फा

एक तरफ कॉमिक फिल्में हैं तो दूसरी तरफ एक्शन और थ्रिलर की भी कोई कमी नहीं रहेगी। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स से सजी फिल्म ‘अल्फा’ भी थिएटर्स में 10 जुलाई को ही कदम रखने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार रहा है और इस मूवी के जरिए YRF अपने स्पाईवर्स को और ज्यादा विस्तार देने जा रहा है।

रामायण – पार्ट वन

एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के बाद माहौल थोड़ा धार्मिक हो जाएगा। क्योंकि इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच दर्शकों को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ देखने को मिलेगी। फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है और दर्शक इसकी हर अपडेट पर नजरें गढ़ाए हुए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम और सई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी।

टॉक्सिक

सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में देखने के बाद आप उन्हें एक खूंखार गैंग्सटर के अवतार में देख पाएंगे। फिल्म ‘टॉक्सिक – अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। फिल्म के टीजर ने धमाल मचा दिया था। इसका एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म काफी हद तक इंटरनेशनल फॉरमैट पर शूट की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN