Home - सिर्फ फोन ही नहीं, लैपटॉप भी चार्ज होगा पावरबैंक से, 20000mAh बैटरी...

सिर्फ फोन ही नहीं, लैपटॉप भी चार्ज होगा पावरबैंक से, 20000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आया धांसू Stuffcool Giga Pro

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप ऐसा पावर बैंक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, जिससे स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप भी चार्ज किया जा सके, तो Stuffcool ने भारत में एक खास Giga Pro Max पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी, 100W तक की चार्जिंग और बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है। यानी चार्जिंग के लिए अलग केबल साथ रखने की जरूरत कम हो सकती है। इस पावर बैंक में डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जो बची हुई बैटरी को दिखाता है। इसकी एक और खासियत यह है कि इसमें लगी USB-C केबल इस्तेमाल के बाद वापस पावर बैंक के अंदर चली जाती है। इसके अलावा, इसमें अलग USB-C और USB-A पोर्ट भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

Stuffcool Giga Pro Max की कीमत

Stuffcool Giga Pro Max की भारत में कीमत 5,499 रुपए रखी गई है। इसे Stuffcool की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India से खरीदा जा सकता है। हालांकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत और ऑफर समय के साथ बदल सकते हैं। इसमें मिलने वाली 100W तक की चार्जिंग क्षमता और बिल्ट-इन केबल इसे सामान्य पावर बैंकों से अलग बनाती हैं।

Stuffcool Giga Pro Max के मिलेंगे ये खास फीचर्स

इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी क्षमता 77Wh है। यह स्मार्टफोन के अलावा उन लैपटॉप और टैबलेट के लिए भी यूज है, जो USB-C पोर्ट से चार्ज होते हैं। अगर आपके लैपटॉप में USB-C चार्जिंग सपोर्ट नहीं है या उसे 100W से ज्यादा पावर की जरूरत होती है, तो यह पावर बैंक उसके लिए नहीं है।

Stuffcool Giga Pro Max में 100W तक का USB-C आउटपुट मिलता है। इसमें Programmable Power Supply (PPS) सपोर्ट भी दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी डिवाइस के साथ चार्जिंग के दौरान वोल्टेज और करंट को एडजस्ट करने में मदद करती है।

पावर बैंक में Samsung Super Fast Charging 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि, हर स्मार्टफोन 100W की स्पीड से चार्ज नहीं होगा। इसकी सबसे उपयोगी खूबियों में से एक बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल USB-C केबल है। सामान्य तौर पर पावर बैंक के साथ अलग केबल रखनी पड़ती है, लेकिन इस मॉडल में केबल पहले से लगी हुई है। जरूरत पड़ने पर इसे बाहर खींचकर फोन, टैबलेट या लैपटॉप से जोड़ा जा सकता है। इस्तेमाल के बाद केबल वापस अपनी जगह पर चली जाती है। इससे बैग में अलग केबल रखने और उसके उलझने की परेशानी कम हो सकती है।

Stuffcool Giga Pro Max में बिल्ट-इन USB-C केबल के अलावा एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। इससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से एक या एक से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, बिल्ट-इन केबल से 65W और अतिरिक्त USB-C पोर्ट से 35W तक पावर मिल सकती है। इस तरह दो डिवाइस के बीच कुल 100W तक का आउटपुट दिया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN